वाराणसी के नमो घाट पर 25 अक्टूबर 2026 को ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का आयोजन होगा। भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम पांच स्वदेशी ध्रुव हेलीकॉप्टरों के साथ रोमांचक हवाई करतब दिखाएगी।
मेरठ के सौरभ राजपूत और अमित कश्यप हत्याकांड में मृत्युदंड की सजा पाने वाले चारों दोषी दशहरे के बाद हाईकोर्ट में अपील करेंगे। जेल प्रशासन के मुताबिक, उनकी निगरानी की जा रही है और काउंसलिंग की व्यवस्था भी की गई है। साहिल और अमरदीप को आगरा जेल, जबकि मुस्कान
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में रूपापुर ओवरब्रिज पर ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। सभी लोग विंध्याचल में दर्शन के बाद काशी लौट रहे थे। पुलिस ने गैस कटर की मदद से वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला
मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलीबारी की सूचना के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस आयुक्त से बात की। उन्होंने मामले की जानकारी लेते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।
अयोध्या में रामलला के सुगम दर्शन के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने ऑनलाइन पास व्यवस्था में बदलाव किया है। अब प्रतिदिन ऑनलाइन पासों की संख्या 975 से बढ़ाकर 2,000 कर दी गई है। श्रद्धालु 90 दिन पहले तक दर्शन की योजना बना सकेंगे और सभी पास निःशु
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर फर्जी वोट बनवाने, मतदाता सूची से विपक्ष के वोट कटवाने और चुनाव में बेईमानी करने का आरोप लगाया। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए 2027 में भाजपा की सत
गोवा के मडगांव में राहुल गांधी ने भाजपा और केंद्र सरकार पर वोट चोरी, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर कब्जे का आरोप लगाया। उन्होंने ज्ञानेश कुमार, अमित शाह और नरेंद्र मोदी की भूमिका पर सवाल उठाते हुए गोवा में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत देने की अपी
भारती एयरटेल ने बिना डेटा वाले तीन प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। ₹185, ₹203 और ₹206 की कीमत वाले इन प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा मिलेगी। ये प्लान उन ग्राहकों के लिए उपयोगी हो सकते हैं, जिन्हें मोबाइल इंटरनेट की जरूरत नहीं है।
वाराणसी के रामनगर स्थित पंचवटी मैदान में रामलीला के दौरान आजमगढ़ से लाया गया हाथी अचानक उग्र हो गया। हाथी ने अपने महावत को कई बार जमीन पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर आवागमन र
भारत में ब्रिटेन की उच्चायुक्त लिंडी कैमरॉन का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। विदाई संदेश में उन्होंने भारत से जुड़ी यादों और दोनों देशों के बीच मजबूत होते संबंधों पर गर्व जताया। उन्होंने कहा कि ढाई साल में भारत-ब्रिटेन साझेदारी का दायरा और महत्वाकांक्षा बढ़ी
फ्रांस में बढ़ती महंगाई, घटती क्रय शक्ति, शिक्षा के लिए पर्याप्त बजट और सार्वजनिक सेवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर लाखों लोग सड़कों पर उतरे। कई शहरों में प्रदर्शन के दौरान हिंसा, आगजनी और लूटपाट की घटनाएं हुईं। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने हिंसा में शामिल
इटली की प्रधानमंत्री जार्जिया मेलोनी ने मिलान, ट्यूरिन और बोलोनिया में प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा की निंदा की। उन्होंने विपक्ष से स्पष्ट रुख अपनाने और सभी प्रदर्शनों को शांतिपूर्ण बनाए रखने की अपील की।
More News
We may use cookies or any other tracking technologies when you visit our website, including any other media form, mobile website, or mobile application related or connected to help customize the Site and improve your experience.
learn more