- जुहू में टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलीबारी की सूचना
- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मामले की जानकारी ली
- मुंबई पुलिस आयुक्त से फोन पर की बातचीत
- दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए
|
Tiger Shroff Car Firing Mumbai मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलीबारी की सूचना के बाद महाराष्ट्र सरकार सक्रिय हो गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मामले की जानकारी लेते हुए मुंबई पुलिस आयुक्त को फोन किया और घटना के संबंध में जरूरी जानकारी हासिल की। मुख्यमंत्री ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।
देवेंद्र फडणवीस की ओर से सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक, जुहू में टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलीबारी की घटना को गंभीरता से लिया गया है। मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन से मामले की जानकारी लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने पुलिस आयुक्त से की बात
घटना के बाद मुख्यमंत्री का मुंबई पुलिस आयुक्त से सीधे संपर्क करना कानून-व्यवस्था के लिहाज से मामले की गंभीरता को दर्शाता है। फडणवीस ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। अब पुलिस जांच के जरिए गोलीबारी के कारणों और इसमें शामिल लोगों का पता लगाए जाने की अपेक्षा है।
यह घटना जुहू के पुष्पा पार्क इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीन अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की, जिसमें अभिनेता के ड्राइवर और एक स्थानीय ऑटो रिक्शा चालक के घायल है। हालांकि, मुंबई पुलिस के मुताबिक टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित हैं।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से पोस्ट का दावा
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा करने वाला एक पोस्ट भी चर्चा में है। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर अनिल पंडित के नाम से यह पोस्ट सामने आया है। हालांकि, पोस्ट की प्रामाणिकता और फायरिंग की घटना से उसके संबंध की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।
पुलिस जांच में जुटी
फायरिंग की घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और गोलीबारी करने वाले संदिग्धों की तलाश की जा रही है। जांच में घटना के कारण, आरोपियों की पहचान और सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों की भी पड़ताल की जा सकती है।