इस गलती के लिए अमिताभ बच्चन ने मांगी माफी!

इस गलती के लिए अमिताभ बच्चन ने मांगी माफी!
  • बिग बी से यह गलती नंबरिंग में हुई

मेगा स्टार अमिताभ बच्चन बेहद संवेदनशील शख़्सियत माने जाते हैं और वह छोटी छोटी बातों का भी ख़याल रखते हैं। अभी उनसे एक गलती हो गई थी जिसके पकड़ में आते ही उन्होंने अपने प्रशंसकों से माफी माँग ली है।

अमिताभ बच्चन क़रीब 16 साल से सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर हैं जो पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था। इस प्लेटफार्म पर वह नियमित सक्रिय रहते हैं और अनोखे, गंभीर, मज़ेदार और ऐसे ट्वीट करते हैं जिसको लेकर उत्सुकता जगती है।

सदी के महानायक जैसी उपाधियों से पुकारे जाने वाले अमिताभ बच्चन जो भी पोस्ट करते हैं उसकी नंबरिंग करते हैं। उनके ट्वीट T-1, T2,T3… जैसे दिखते हैं। उन्होंने T संभवतः: ट्वीट या ट्विटर के संक्षिप्त रूप को निरूपित करने के लिए चुना होगा।

अमिताभ ने सोमवार 10 अगस्त 2026 को T 5820 पोस्ट करते हुए लिखा- नंबरिंग में मुझसे एक बडी गलती हो गई है… माफ़ करिएगा…5817 के बाद 5818,5819,5820 होना चाहिए। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा ‘मुझे दुरुस्त करने के लिए ईएफ सुनील धन्यवाद।’

बिग बी ने 2 अगस्त को ट्वीट किया था जिसका नंबर 5817 था और इसके बाद उन्होंने तीन ट्वीट्स किए जिनकी नंबरिंग ग़लत हो गई थी।

अमिताभ बच्चन ने T 5817 के बाद जो पोस्ट किया था उसे T 5718 लिख दिया था और उस पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘निकल गया था! पकड़ लिया!!!’ इसके बाद वाले पोस्ट में उन्होंने लिखा ‘अब कल को भी पकड़ना है।’ T5720 के तौर पर उन्होंने काशी विश्वनाथ की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा ’प्रणाम प्रार्थनाएं।’

दरअसल संख्या लिखने के वक्त अमिताभ बच्चन से सैकड़ा वाले स्थान की संख्या एक पीछे हो गई थी और उसी गलती का पता चलने पर उन्होंने यह क़दम उठाया।