मलाइका-अरबाज के बेटे अरहान खान का बॉलीवुड डेब्यू तय, पहली ही फिल्म एक्शन से भरपूर

मलाइका-अरबाज के बेटे अरहान खान का बॉलीवुड डेब्यू तय, पहली ही फिल्म एक्शन से भरपूर

Arhaan Khan Bollywood Debut: मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान खान के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी। अब उनके फैंस का इंतजार खत्म होता नजर आ रहा है। अरहान खान एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं और उनकी पहली फिल्म एक्शन जॉनर की होगी।

अरहान की एक तस्वीर पहले शूटिंग के दौरान की बताकर वायरल हुई थी, जिसके बाद उनके एक्टिंग डेब्यू को लेकर चर्चाएं तेज हुई थीं। अब जूम को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक, उनकी पहली फिल्म का निर्देशन अनिरुद्ध अय्यर करेंगे।

अनिरुद्ध अय्यर करेंगे अरहान की पहली फिल्म का निर्देशन

अनिरुद्ध अय्यर इससे पहले ‘एन एक्शन हीरो’ का निर्देशन कर चुके हैं। अरहान की डेब्यू फिल्म भी बड़े पैमाने पर बनाए जाने की बात कही जा रही है और इसमें जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।

फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और यह अपने आखिरी चरण में पहुंच चुकी है। हालांकि, फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट को लेकर अभी कोई ताजा जानकारी सामने नहीं आई है।

‘डम्ब बिरयानी’ में काम कर चुके हैं अरहान

बॉलीवुड में बतौर अभिनेता शुरुआत करने से पहले अरहान खान पॉडकास्ट ‘डम्ब बिरयानी’ में काम कर चुके हैं। इस पॉडकास्ट में उन्होंने देव रैयानी और अरुश वर्मा के साथ काम किया था।

अरहान के पिता अरबाज खान भी पहले कह चुके हैं कि अगर उन्हें अपने बेटे के लिए कोई अच्छी और सही कहानी मिलती है, तो वह अरहान को अपनी फिल्म में लॉन्च करने के लिए तैयार हैं।

अब अरहान के एक्टिंग डेब्यू की जानकारी सामने आने के बाद उनकी पहली फिल्म और एक्शन अवतार को लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है।

विक्रम फडनीस की पोस्ट से बढ़ी थी डेब्यू की चर्चा

कुछ दिन पहले फिल्ममेकर विक्रम फडनीस ने इंस्टाग्राम पर अरहान खान के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की थी। इसमें अरहान, विक्रम के बगल में बैठे नजर आ रहे थे। तस्वीर में वह गंभीर अंदाज में दिखाई दिए।
https://www.instagram.com/p/DT0B6CoDGAc/?utm_source=ig_web_copy_link&igsi=NTc4MTIwNjQ2YQ==

विक्रम फडनीस ने तस्वीर के साथ लिखा, “कैमरे के पीछे से लेकर कैमरे के सामने तक… उसका सफर शुरू हो गया है।” उन्होंने पोस्ट में अरहान को टैग करने के साथ हग वाला इमोजी भी लगाया था।

इस पोस्ट पर अरहान की मां मल्लाइका अरोड़ा ने भी रिएक्ट किया था। अब सभी की नजर अरहान की पहली फिल्म पर है और यह देखना बाकी है कि वह पर्दे पर किस अंदाज में नजर आते हैं।