Election Result 2026 : असम में भाजपा की मजबूत बढ़त, Hat-tric बनाने की ओर NDA

Election Result 2026 : असम में भाजपा की मजबूत बढ़त, Hat-tric बनाने की ओर NDA

Election Result 2026: 4 मई 2026 को असम विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और उसके सहयोगी दलों का प्रदर्शन मजबूत दिखाई दे रहा है। राज्य की कुल 126 सीटों में से भाजपा गठबंधन 60 से 71 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जो बहुमत के आंकड़े 64 के करीब या उससे आगे माना जा रहा है। इससे यह संकेत मिल रहा है कि भाजपा राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। वहीं कांग्रेस गठबंधन शुरुआती रुझानों में पीछे नजर आ रहा है और उसे लगभग 20 से 25 सीटों पर बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। हालांकि यह केवल शुरुआती आंकड़े हैं और जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ेगी, इनमें बदलाव संभव है।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा जलुकबारी सीट से आगे चल रहे हैं, जो उनके लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। दूसरी ओर कांग्रेस के प्रमुख नेता गौरव गोगोई जोरहाट सीट से बढ़त बनाए हुए हैं। इन दोनों नेताओं के प्रदर्शन पर राज्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी नजर बनी हुई है। चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार मतगणना की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई, जिसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती जारी है। हर राउंड के बाद नतीजों को सार्वजनिक किया जा रहा है ताकि किसी भी तरह की भ्रम की स्थिति न बने।

सुबह करीब 9 बजे तक आए रुझानों में भाजपा गठबंधन ने बढ़त बनाकर बहुमत का आंकड़ा पार करने के संकेत दे दिए थे। एग्जिट पोल में भी भाजपा की जीत की संभावना जताई गई थी, जो अब शुरुआती रुझानों में सही साबित होती दिख रही है।

नोट: ये रुझान हैं और अंतिम परिणाम आने में समय लग सकता है। चुनाव आयोग की आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा है।