Badshah- Isha Rikhi Divorce: शादी के 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि हो गया बादशाह-ईशा का तलाक

Badshah- Isha Rikhi Divorce: शादी के 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि हो गया बादशाह-ईशा का तलाक

Badshah- Isha Rikhi Divorce: रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने अपने रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों के बीच अलग होने का ऐलान कर दिया है। दोनों ने 31 अगस्त को इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्होंने आपसी सहमति से अलग-अलग राह पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। शादी की खबरों को अब तक प्राइवेट रखने वाले बादशाह के इस ऐलान ने उनके फैंस को चौंका दिया है।

मार्च 2026 में बादशाह और ईशा रिखी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं, जिसके बाद दोनों की शादी की खबरें चर्चा में आईं। हालांकि, बादशाह ने अपनी शादी को लेकर सार्वजनिक तौर पर कोई बात नहीं की थी। अब शादी के 5 महीने बाद दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म करने की जानकारी साझा की है।

बादशाह और ईशा रिखी ने किया अलग होने का ऐलान

बादशाह और ईशा रिखी ने 31 अगस्त को एक जॉइंट पोस्ट के जरिए अपने रिश्ते को लेकर स्थिति साफ की। पोस्ट में दोनों ने कहा कि उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने और अपनी-अपनी राह पर आगे बढ़ने का फैसला किया है।

दोनों ने अपने फैसले को आपसी सम्मान के साथ लिया गया निर्णय बताया और लोगों से इस समय उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की।

पोस्ट में क्या लिखा?

बादशाह का तलाक:शादी के मात्र पांच महीने बाद दूसरी पत्नी से हुए अलग, ईशा  रिखी संग रिश्ते पर भी दिया बयान - Badshah Confirmed Divorce With Isha Rikhi  5 Months After Marriage

बादशाह और ईशा रिखी ने अपने जॉइंट पोस्ट में लिखा- 'मैंने और ईशा रिखी ने आपसी सहमति से अलग होने और अपनी-अपनी राह पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। यह फैसला हम दोनों ने आपसी सम्मान के साथ लिया है, और हम सभी से गुजारिश करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें। इस मुद्दे पर ये हमारा इकलौता बयान होगा। हम ईमानदारी से अनुरोध करते हैं कि हमारे रिश्ते को लेकर आगे कोई अटकलें या अंदाजे न लगाए जाएं।'

शादी से लेकर तलाक तक प्राइवेट रहा रिश्ता

बादशाह ने ईशा रिखी के साथ अपनी दूसरी शादी को अब तक प्राइवेट रखा था। दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी सार्वजनिक तौर पर खुलकर बात नहीं की और न ही आधिकारिक रूप से अपनी शादी का ऐलान किया।

हालांकि, ईशा रिखी की मां ने उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए थे, जिन्हें बाद में ईशा ने भी शेयर किया। मार्च में सामने आई इन तस्वीरों के बाद दोनों की शादी चर्चा में आई थी।

जुलाई और अगस्त के पोस्ट से शुरू हुई थी अटकलें

पिछले दिनों ईशा रिखी के कुछ सोशल मीडिया पोस्ट के बाद दोनों के रिश्ते में सब कुछ ठीक नहीं होने की अटकलें शुरू हुई थीं। उन्होंने जुलाई और अगस्त में कुछ इमोशनल पोस्ट शेयर किए थे।

इसके बाद बादशाह और ईशा रिखी के तलाक को लेकर सुगबुगाहट तेज हुई। अब दोनों ने जॉइंट पोस्ट के जरिए अलग होने की बात साफ कर दी है।