भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत में होने वाले घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए कैंपा, SBI Life और ChatGPT को Associate Partners बनाया है। यह साझेदारी वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज से शुरू होगी और मार्च 2028 तक चलेगी। तीनों कंपनियों के साथ हुई नई साझेदारियों की कुल कीमत ₹130 करोड़ से ज्यादा है, जो पिछले चक्र की तुलना में 44% अधिक है।
तीनों कंपनियों के साथ BCCI की नई साझेदारी
BCCI के वाणिज्यिक पोर्टफोलियो में इन साझेदारियों के साथ पेय पदार्थों, बीमा और एआई तकनीकी सेक्टर के बड़े ब्रांड शामिल हुए हैं। इन साझेदारियों से क्रिकेट प्रशंसकों के साथ जुड़ने के नए मौके बनेंगे।
BCCI के अनुसार, ये साझेदारियां भारतीय क्रिकेट की उस क्षमता को दिखाती हैं, जिसके जरिए व्यापार अपनी पहचान बनाने, ग्राहकों तक पहुंचने और बड़ी संख्या में उत्साहित प्रशंसकों से जुड़ने का मंच हासिल करते हैं।
नई साझेदारियों की कुल कीमत ₹130 करोड़ से ज्यादा है। पिछले चक्र के मुकाबले यह रकम 44% अधिक है, जो भारत के घरेलू क्रिकेट सीजन की मजबूत अपील और बढ़ते वाणिज्यिक मूल्य को दिखाती है।
टीम इंडिया की जर्सी पर नहीं होगा Associate Partner का नाम
Associate Sponsor का नाम टीम इंडिया की जर्सी पर नहीं छपा होगा। जर्सी पर सिर्फ टाइटल स्पॉन्सर का नाम होता है। भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य स्पॉन्सर अभी ‘अपोलो टायर्स’ है, जिसका नाम जर्सी के आगे की तरफ लिखा होता है।
Associate Sponsorship Partners के नाम और उनके लोगो मैचों के आयोजन के दौरान टीवी पर दिखाए जाते हैं। यह लोगो मैदान के ऊपर ग्राफिक के जरिए या बाउंड्री कुशन पर भी दिखाई दे सकता है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ होगी अगली घरेलू सीरीज
इसीके साथ आपको बता दें कि भारतीय टीम की अगली घरेलू सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ होगी। वेस्टइंडीज टीम का भारत दौरा 27 सितंबर से शुरू हो रहा है। दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और पांच टी20 मैच खेले जाएंगे। इसी घरेलू सीरीज से कैंपा, SBI Life और ChatGPT के साथ BCCI की नई साझेदारी की शुरुआत होगी।