Bigg Boss 20: अरिशफा खान और मैरी कॉम में तीखी बहस, बोलीं- मुझे बच्ची मत बुलाना

Bigg Boss 20: अरिशफा खान और मैरी कॉम में तीखी बहस, बोलीं- मुझे बच्ची मत बुलाना
हाइलाइट्स
• Bigg Boss 20 में अरिशफा खान और मैरी कॉम के बीच तीखी बहस
• अरिशफा बोलीं- ‘मुझे बच्चा मत बुलाना’
• झगड़े के बीच माही विज ने मैरी कॉम को संभाला

Bigg Boss 20 के आने वाले एपिसोड में अरिशफा खान और मैरी कॉम के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिलेगी। शो के नए प्रोमो में दोनों के बीच तीखी नोकझोंक होती नजर आ रही है। विवाद की शुरुआत अरिशफा को बच्चा कहे जाने से जुड़ी दिखाई गई है। अरिशफा इस बात पर नाराजगी जताती हैं, वहीं मैरी कॉम भी उन्हें जवाब देती नजर आती हैं।

जियो हॉटस्टार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह प्रोमो शेयर किया है। हालांकि, दोनों के बीच झगड़ा किस बात से शुरू हुआ, इसका खुलासा एपिसोड में होगा।

‘मुझे बच्चा मत बुलाना’ कहकर अरिशफा ने जताई नाराजगी

प्रोमो में अरिशफा खान गुस्से में मैरी कॉम की ओर आती हैं और कहती हैं, ‘मुझे बच्चा मत बुलाना.’ इसके जवाब में मैरी कॉम भी ऊंची आवाज में बात करती दिखाई देती हैं।

मैरी कहती हैं कि उन्हें यह न समझाया जाए कि उन्हें कहां जाना चाहिए और कहां नहीं। इसके बाद अरिशफा उनके सामने आकर अपनी बात रखती हैं। मैरी कॉम उन्हें अपने पास आने से मना करते हुए वहां से जाने के लिए कहती हैं।

बहस के बीच माही विज ने किया बीच-बचाव

प्रोमो में माही विज भी इस विवाद के बीच आती नजर आती हैं। वह मैरी कॉम को पकड़कर वहां से ले जाती दिखती हैं। हालांकि, इसके बाद भी अरिशफा और मैरी के बीच बहस जारी रहती है।

गार्डन एरिया में मैरी कॉम अरिशफा से कहती हैं कि उन्हें उनकी आवाज पसंद नहीं है और वह वहां से चली जाएं। इस पर अरिशफा भी जवाब देती हैं कि उन्हें भी मैरी की आवाज और उनकी हरकतें पसंद नहीं हैं।

ओलंपिक और बॉक्सिंग का जिक्र कर अरिशफा ने दिया जवाब

बहस के दौरान मैरी कॉम अरिशफा के व्यवहार पर नाराजगी जताती हैं और कहती हैं, ‘शर्म नहीं आ रही है इसको.’ इसके बाद भी दोनों के बीच तकरार खत्म होती नजर नहीं आती।

आखिर में अरिशफा कहती हैं, ‘हर टाइम ऑलंपिक-ऑलंपिक, बॉक्सिंग-बॉक्सिंग मेरे सामने मत करना.’

प्रोमो में दोनों के बीच तीखी बहस दिखाई गई है, लेकिन झगड़ा शुरू होने की असली वजह अभी सामने नहीं आई है। यह बात आने वाले एपिसोड में स्पष्ट होगी।