CM Yogi की मां का निधन, उत्तराखंड के पैतृक गांव में 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

CM Yogi की मां का निधन, उत्तराखंड के पैतृक गांव में 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन हो गया है। उन्होंने 91 वर्ष की आयु में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव स्थित अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार ने उनके निधन की जानकारी दी। जिला सूचना अधिकारी योगेश पोखरियाल ने भी इस खबर की पुष्टि की है।

पंचूर गांव में हुआ सावित्री देवी का निधन

पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार के मुताबिक, सावित्री देवी का निधन पंचूर गांव में ही हुआ। उन्होंने बताया कि इस दौरान डॉक्टर को भी बुलाया गया था। जिला सूचना अधिकारी योगेश पोखरियाल ने भी उनके निधन की पुष्टि की।

सावित्री देवी उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में रह रही थीं। इसी गांव में उनका पैतृक आवास है, जहां 91 वर्ष की उम्र में उनका निधन हुआ।

सात भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर हैं सीएम योगी

योगी आदित्यनाथ के परिवार में कुल सात भाई-बहन हैं। वह चार भाइयों और तीन बहनों में दूसरे नंबर पर हैं। उनका परिवार उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में ही रहता है।

बता दें कि मां के निधन के बाद अब सीएम योगी अनाथ हो गए हैं क्योंकि सीएम योगी के पिता का निधन 20 अप्रैल 2020 को चुका है. सीएम योगी के पिता स्वर्गीय आनन्द सिंह बिष्ट वन विभाग में फॉरेस्ट रेंजर थे।