श्रेयस ने धोनी को छोड़ा पीछे!

श्रेयस ने धोनी को छोड़ा पीछे!

भारतीय टी 20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ कर इतिहास रच दिया है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ मौजूदा पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को जीत तो मिली ही, साथ ही कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया।

टॉस जीतते ही अय्यर ने महेंद्र सिंह धोनी का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब वह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में लगातार सबसे ज्यादा 8 टॉस जीतने वाले कप्तान बन गए हैं।

इससे पहले यह रिकॉर्ड धोनी के नाम था, जिन्होंने 2010 से 2012 के बीच लगातार 7 टॉस जीते थे। कप्तान बनने के बाद अय्यर ने अब तक खेले हर टी20 मुकाबले में टॉस अपने नाम किया है।

दिलचस्प बात यह है कि टॉस में किस्मत चमकने के बावजूद जीत का जो सिलसिला धोनी को हासिल था वो श्रेयस को नहीं मिल पाया है।

अब सभी की नजर अगले मुकाबलों पर होगी। शनिवार को जिम्बाब्वे के साथ दूसरा टी 20 मुकाबला है। अगर श्रेयस अय्यर लगातार दो और टॉस जीत लेते हैं, तो वह अंतरराष्ट्रीय टी20 में लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी भी कर सकते हैं।