श्रीलंका के ख़िलाफ़ टेस्ट सीरीज़ के लिए भारतीय क्रिकेट टीम पहुँच गई है। एक खिलाड़ी को छोड़ पूरी टीम मंगलवार को पहुंची।
चोट के कारण बल्लेबाज साई सुदर्शन फ़िलहाल साथ नहीं गए हैं और वह बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं।
शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीयटीम दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलेगी। पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से गाले में शुरू होगा। दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से 27 अगस्त के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में खेला जायेगा।
टीम इंडिया अपने इस दौरे की शुरुआत प्रैक्टिस मैच से करेगी। यह मैच 7 अगस्त से 9 अगस्त तक कोलंबो के नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब में खेला जायेगा। पहले प्रैक्टिस मैच चार दिन के होने वाले थे लेकिन बाद में इसे घटाकर तीन दिन कर दिया गया।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2025-27) के लिहाज से यह सीरीज भारत के लिए काफी अहम है।
टीम इस प्रकार है-
| भारतीय टेस्ट टीम |
|
शुभमन गिल- कप्तान
गुरनूर ब्रार
रविन्द्र जडेजा
सारांश जैन
यशस्वी जायसवाल
ध्रुव जुरैल
प्रसिद्ध कृष्णा
आकिब नबी
देवदत्त पडिक्कल
रिषभ पंत
केएल राहुल उप कप्तान
मोहम्मद सिराज
साई सुदर्शन*
मानव सुथार
कुलदीप यादव
* फिटनेस परीक्षण शेष
|