टेस्ट चैम्पियनशिप की रेस में भारत से आगे निकला बांग्लादेश

टेस्ट चैम्पियनशिप की रेस में भारत से आगे निकला बांग्लादेश

बांग्लादेश की क्रिकेट टीम ने डार्विन में ताक़तवर आस्ट्रेलियाई टीम को पहले टेस्ट मैच में करारी शिकस्त देकर प्वाइंट टेबल में टीम इंडिया से आगे निकल गई है।

बांग्लादेश ने टेस्ट चैम्पियनशिप टेबल में टॉप पर चल रहे आस्ट्रेलिया को शनिवार को नौ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ बांग्लादेश को 12 प्वाइंट मिले और उसका परसेंटेज PCT बढ़कर 66.67 हो गया। परसेंटेज प्वाइंट बदलने से चैम्पियनशिप की रेस में उसकी पोज़ीशन उछलकर चौथे नंबर पर आ गई है।

फ़िलहाल प्वाइंटस टेबल में नौ मैच खेलकर आस्ट्रेलिया ने 84 अंक जुटाए हैं और  77.78  PCT के साथ वह शीर्ष पर है।

दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका की टीम है जिसने 4 मैचों में 36 अंक जुटाए हैं और उसका PCT 75.00 है। तीसरे नंबर पर 6 मैचों से न्यूज़ीलैंड ने 52 अंक और 72.22 PCT जुटाए हैं।

बांग्लादेश के चौथे नंबर पर आने की वजह से टीम इंडिया पांचवे स्थान पर पहुँच गई है जिसके 9 मैचों में 52 प्वाइंट हैं लेकिन PCT 48.15 है। भारत की निगाह अपने श्रीलंका दौरे पर है जहां वह दो टेस्ट मैच की सीरिज़ खेल रही है।

टेस्ट चैम्पियनशिप की दौड़ के टेबल में श्रीलंका छठें स्थान पर है और उसके 4 मैच में 20 अंक और 41.67 PCT है। सातवें स्थान पर इंग्लैंड, आठवें स्थान पर पाकिस्तान और नौवें स्थान पर वेस्टइंडीज़ की टीम है।

टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए क्वालिफ़िकेशन का जो प्वाइंट सिस्टम बनाया गया है उसके अनुसार टेस्ट मैच जीतने वाली टीम को 12 अंक मिलते हैं। मैच ड्रा होने पर 4 और टाइ होने पर 6 अंक दिए जाते हैं। इतना ही नहीं इस सिस्टम में ओवर रेट स्लो होने पर अंक काटे भी जाते हैं। प्वाइंटस टेबल में शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें 2027 में टेस्ट चैम्पियनशिप खेलेंगी।

PCT किसी टीम को कुल उपलब्ध मैच के प्वाइंटस से टीम द्वारा अर्जित प्वाइंट को भाग देकर उसमें सौ का गुणा करके निकाला जाता है।

TOP FIVE

टीम PCT
आस्ट्रेलिया 77.78
दक्षिण अफ्रीका 75.00
न्यूजीलैंड 72.22
बांग्लादेश 66.67
भारत 48.15