IPL 2026: चेपॉक में CSK-LSG की भिड़ंत, जानिए पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

Date: 2026-05-10
news-banner

आईपीएल 2026 में आज डबल हेडर का रोमांच देखने को मिलेगा। सुपर संडे के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। यह मैच चेन्नई के प्रतिष्ठित एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

चेन्नई सुपर किंग्स ने टूर्नामेंट में शानदार वापसी करते हुए प्लेऑफ की रेस को दिलचस्प बना दिया है। टीम ने अब तक 10 मुकाबलों में 5 जीत हासिल की हैं और अंक तालिका में छठे स्थान पर मौजूद है। दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन इस सीजन बेहद निराशाजनक रहा है। टीम ने 10 में से सिर्फ 3 मैच जीते हैं और फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर है।

अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो लखनऊ का पलड़ा थोड़ा भारी दिखाई देता है। अब तक दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में लखनऊ ने 3 बार जीत दर्ज की है, जबकि चेन्नई को 2 मुकाबलों में सफलता मिली है। इस सीजन में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी।

चेपॉक की पिच आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। मौसम साफ रहने की उम्मीद है और ऐसे में दोनों टीमें अपने प्लेइंग इलेवन में दो-दो स्पिनर्स को मौका दे सकती हैं। इस मैदान पर बड़े स्कोर कम देखने को मिलते हैं और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को अक्सर फायदा मिलता है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है।

मैच प्रिडिक्शन की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स को इस मुकाबले में थोड़ा आगे माना जा रहा है। हालांकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत की संभावना अधिक बताई जा रही है।

संभावित प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स:


संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह।

लखनऊ सुपर जायंट्स:


मिचेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम/जोश इंग्लिस, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मयंक यादव/मोहसिन खान।

Leave Your Comments