अपनी नई फिल्म में ऐसा दिखेंगे अनुपम खेर

अपनी नई फिल्म में ऐसा दिखेंगे अनुपम खेर

प्रख्यात फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी देते हुए इस फिल्म में अपने किरदार कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

आपको बता दें कि अमुपम खेर श्री राम जन्मभूमि नाक की नई फिल्म की शुटिंग के सिलसिले में पिछले कई दिनों से अयोध्या में हैं। संयोग की बात ये है कि इस फिल्म की शूटिंग की शुरूआत ऐसे समय में हुई है जब अयोध्या का राम मंदिर कथित चढ़ावा चोरी विवाद को लेकर चर्चा में है।

इस विवाद पर भी ्अनुपम खेर का बयान सामने आ चुका है जिसमें उन्होंने कहा कि घर में चोरी होने पर घर को कुछ नहीं कहा जाता बल्कि चोरी करने वालों को ढूंढा जाता है।

खेर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि अब जबकि मेरे द्वारा निभाए जा रहे किरदार की कुछ तस्वीरें मीडिया में आ चुकी हैं, तो मुझे लगा कि आप सबको मैं ख़ुद ही बता दूँ कि मैं (इस फिल्म में ) किस भूमिका में नज़र आने वाला हूँ।

उन्होंने बताया कि फ़िल्म ‘ श्री रामभूमि’ में वह अशोक सिंघल की भूमिका निभा रहे हैं। एक ऐसे व्यक्तित्व, जिन्होंने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन को अपनी पूरी निष्ठा, दृढ़ संकल्प और समर्पण से दिशा दी।

खेर ने कहा, “ वे केवल एक नेता नहीं, बल्कि प्रभु श्रीराम के अनन्य सेवक थे। उनकी आस्था, उनकी संवेदनशीलता और उनके अटूट विश्वास ने इस आंदोलन को एक नई ऊर्जा दी।”

अपने किरदार को लेकर अनुपम खेर ने कहा कि इतिहास के ऐसे व्यक्तित्व को पर्दे पर ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ जीवंत करना उनके लिए एक बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है और वह पूरी निष्ठा से अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे।