केदारनाथ पहुंचे अदाणी, marriage Aniversary पर किया दर्शन-पूजन

Date: 2026-05-01
news-banner

देहरादून। प्रसिद्ध उद्योगपति गौतम अदाणी  ने अपनी शादी की 40 वर्षगाँठ अपनी पत्नी के साथ केदारनाथ धाम में दर्शन-पूजन करके मनाई।

अपने जीवन के ख़ास दिन का जिक्र करते हुए शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा,”आज का दिन मेरे लिए विशेष है, एक ओर विश्व श्रमिक दिवस है और दूसरी ओर मेरे विवाह की 40वीं वर्षगांठ।”

9vRy8FWxFOPIFAR.jpeg

उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर की शुरुआत उन्होंने अपनी जीवनसंगिनी प्रीति अदाणी के साथ केदारनाथ धाम में भगवान महादेव के दर्शन और आशीर्वाद से की।

अपनी पत्नी को लेकर प्रसिद्ध उद्योगपति ने कहा कि चार दशकों की इस यात्रा में पत्नी का साथ उनके लिए केवल जीवन का संबल नहीं, बल्कि हर चुनौती में एक शांत शक्ति और हर सफलता में एक विनम्र आधार रहा है।

अदाणी ने इस मौके पर विश्व श्रम दिवस का भी जिक्र किया और अपने विभिन्न उद्योगों काम करने वालों के लिए ‘अपनी बात, अपनों के साथ’ की शुरुवात का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि यह केवल एक औपचारिक संवाद न होकर अदाणी परिवार में सभी से दिल से जुड़ने का एक प्रयास है।

उन्होंने कहा, “इस पहल के माध्यम से, मैं समय-समय पर अपने विचार, अपने अनुभव और अपनी सीख साझा करूँगा और उतनी ही विनम्रता से सीखने का प्रयास भी करूँगा।

Leave Your Comments