-
KBC का मराठी वर्जन होस्ट करेंगी
|
Madhuri Dixit to Host KBC Marathi : अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नये अवतार में दिखाई देने वाली हैं। वह जल्द ही ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का मराठी एडिशन होस्ट करती नज़र आएंगी।
वैसे तो हिन्दी दर्शकों के लिए ‘कौन बनेगा करोड़पति’ Kaun Banega Crorepati अमिताभ बच्चन का शो होता है लेकिन दूसरी भाषाओं में भी यह शो प्रसारित होता है।
KBC भारतीय टेलीविजन के सबसे पॉपुलर क्विज शो में से एक है। माधुरी इसके मराठी वर्जन 'कोण होणार करोड़पति' Kon Honar Crorepati को होस्ट करेंगी। इस शो का प्रोमो अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह शो का आठवां सीज़न है। लेकिन इससे पहले दूसरे प्रस्तोता इसे पेश करते थे।अब तक इस शो को स्वप्निल जोशी, सचिन खेडेकर और नागराज मंजुले होस्ट कर चुके हैं।
इस बार 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित Madhuri Dixit का जो प्रोमो सामने आया है उसमें वह पारंपरिक मराठी परिधान में दिखाई दे रही हैं।
उन्होंने लिखा, “कौन होणार करोडपती' के होस्ट के तौर पर एक बहुत ही खास नए सफ़र की शुरुआत कर रही हूं।मैं इस सफ़र को शुरू करने और आपके लिए एक ऐसा गेम शो लाने के लिए उत्साहित हूँ जो हमेशा ज्ञान, सपनों और संभावनाओं के बारे में रहा है।एक नई शुरुआत, नई ऊर्जा और एक ऐसे गेम के नाम जो बदलने वाला है।”
माधुरी दीक्षित का यह शो सोनी मराठी Sony Marathi और सोनी लिव SonyLIV पर प्रसारित होगा।