अनुच्छेद 370 की बरसी पर पीएम ने कही ये बात

अनुच्छेद 370 की बरसी पर पीएम ने कही ये बात

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35(A) हटाये जाने के सात साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए कहा कि पाँच अगस्त को उनका सपना पूरा हुआ।

पीएम ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की प्रगति की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि दोनो धाराएं हटने से राज्य के लोगों के जीवन में निर्णायक बदलाव आया  है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया x पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी भावनाएं प्रकट कीं।

उन्होंने कहा कि सात साल पहले, इसी दिन अनुच्छेद 370 और 35(A) इतिहास बन गए, जिससे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की यात्रा में एक निर्णायक नया अध्याय शुरू हुआ।

उन्होंने कहा कि इन दोनों को हटाये जाने के बाद से

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों के जीवन में व्यापक बदलाव आए हैं।

मोदीी ने कहा कि बुनियादी ढांचे का विस्तार हुआ है और शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, उद्यमिता और खेल जैसे क्षेत्रों में अवसर बढ़े हैं। चाहे महिलाएं हों या हाशिए पर रहने वाले समुदाय, जिन्हें दशकों तक उनके बुनियादी संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखा गया था, उन्हें भारत के संविधान के पूर्ण कार्यान्वयन के कारण सशक्त बनाया गया है।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा

इस वर्ष 5 अगस्त का महत्व और भी बढ़ जाता है क्योंकि इसी वर्ष देश डॉ. खर्जी की 125वीं जयंती मना रहा है। राष्ट्रीय एकता के प्रति उनकी आजीवन प्रतिबद्धता पीढ़ियों को प्रेरित करती रही है। दशकों पहले उन्होंने जो सपना देखा था, वह 5 अगस्त 2019 को ऐतिहासिक रूप से साकार हुआ।

उन्होंने कहा, ‘हम जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर नागरिक को बड़े सपने देखने, उन्हें हासिल करने और 'विकसित भारत' के निर्माण में योगदान देने का अवसर मिले।