चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान

चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान

भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में अब क्रिकेट बनेगा सबसे बड़ा कनेक्शन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे से एक ऐसा ऐतिहासिक फैसला सामने आया है, जो क्रिकेट की दुनिया में पहली बार होने जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड यानी MCG का दौरा किया, जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज, पूर्व कप्तान स्टीव वॉ और इंटरनेशनल मैस्कॉट 'रूबी द रू' से मुलाकात की।

इस दौरान दोनों देशों ने इंडिया-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलैबोरेशन रोडमैप लॉन्च किया। इसके तहत क्रिकेट के साथ-साथ स्पोर्ट्स साइंस, खिलाड़ियों की ट्रेनिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी में भी सहयोग बढ़ाया जाएगा।

सबसे बड़ी घोषणा ये रही कि इस साल दिसंबर में बिग बैश लीग यानी BBL का ओपनिंग मैच चेन्नई में खेला जाएगा। इतिहास में पहली बार किसी विदेशी क्रिकेट लीग का आधिकारिक मैच भारत में आयोजित होगा।

MCG में पीएम मोदी ने कहा, "भारत और ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, बल्कि साझा जुनून है।उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देश 2032 ब्रिस्बेन ओलंपिक और भारत की 2036 ओलंपिक मेजबानी की तैयारी में भी मिलकर काम करेंगे।