मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा को सम्मान

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा को सम्मान

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (CM YUVA) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया।

एमएसएमई दिवस (MSME Day) के अवसर पर 27 जून को आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर यूपी के एमएसएमई मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी, औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नन्दी' सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा, लखनऊ अंचल के महाप्रबंधक एवं राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के संयोजक शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बैंक की ओर से यह सम्मान ग्रहण किया।

यह सम्मान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन, युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने तथा पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण लाभ पहुँचाने में बैंक ऑफ बड़ौदा के उत्कृष्ट योगदान का प्रतीक है।

इस अवसर पर, बैंक ऑफ बड़ौदा, लखनऊ अंचल के महाप्रबंधक एवं राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, उत्तर प्रदेश (SLBC-UP) के संयोजक  शैलेन्द्र कुमार सिंह ने यह सम्मान बैंक ऑफ बड़ौदा की सभी शाखाओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समर्पित करते हुए कहा कि यह गौरवपूर्ण उपलब्धि उनके अथक परिश्रम, समर्पण, टीमवर्क एवं उत्कृष्ट कार्य संस्कृति का प्रतिफल है। साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इसी उत्साह एवं प्रतिबद्धता के साथ वित्तीय वर्ष 2026-27 में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन को दोहराने का आह्वान किया।