Pakistan Mosque Blast: कोहाट की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 8 की मौत और दर्जनों घायल

Pakistan Mosque Blast: कोहाट की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 8 की मौत और दर्जनों घायल
हाइलाइट्स
  • कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के पास धमाका
  • हादसे में 15 लोगों की मौत, 50 से अधिक घायल
  • धमाके से मस्जिद के बाहर गड्ढा, पुलिसकर्मी भी घायल

Pakistan Mosque Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को एक मस्जिद में धमाका हुआ। यह विस्फोट कोहाट जिले में जुमे की नमाज के दौरान हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस घटना में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं।

धमाके की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायलों को वहां से निकालकर अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू किया।

ओल्ड पुलिस लाइंस के पास हुआ धमाका

अधिकारियों के अनुसार, विस्फोट खैबर पख्तूनख्वा के कोहाट जिले में ओल्ड पुलिस लाइंस के पास हुआ। धमाके के बाद इलाके में राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया।

फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। घटना के बाद सुरक्षा और प्रशासन से जुड़े अधिकारी मौके पर हालात का जायजा ले रहे हैं।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

रेस्क्यू 1122 खैबर पख्तूनख्वा के प्रवक्ता बिलाल अहमद फैजी के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के कुछ ही समय बाद रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी।

उन्होंने बताया कि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को शुरुआती इलाज के लिए आसपास के अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

ब्लास्ट की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली

कोहाट में हुए इस धमाके की जिम्मेदारी अभी तक किसी आतंकी गुट ने नहीं ली है। घटना के कारणों और धमाके से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आना बाकी है।

फिलहाल पुलिस और रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम किया जा रहा है।