-
दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
|
संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन भी लोकसभा की कार्यवाही सुचारू नहीं हो सकी और हंगामें की वजह से सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।
गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने पर स्थिति में कोई बदलाव नहीं दिखा। विपक्ष अपने रुख़ पर क़ायम रहा। सत्ता पक्ष भी अड़ा रहा।
दोनों पक्षों की तरफ़ से नारेबाजी हुई। अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन को ऑर्डर में करने की कोशिश की लेकिन अपील का कोई असर नहीं होते देख उन्होंने सदस्यों को वंदेमातरम के सम्मान में खड़े होने के लिए कहा। वंदेमातरम गायन पूरा होने के बाद लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई।
उधर राज्यसभा में भी विपक्ष ने शोरशराबा किया लेकिन सभापति सीपी राधाकृष्ण ने खदान विधेयक पर चर्चा कराई। कार्यवाही शुरू होने एक घंटे बाद सभापति ने पूरे सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल पाने और निर्धारित कामकाज पूरा नहीं होने पर अफ़सोस व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि अगली बैठक में ऐसा नहीं होगा।
उच्च सदन की कार्यवाही भी करबी 12 बजे राष्ट्रगीत के बाद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।