संसद के दोनों सदनों में हंगामा, बैठक स्थगित

संसद के दोनों सदनों में हंगामा, बैठक स्थगित

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही बुधवार 12 अगस्त 2026 को सुचारू रुप से नहीं चल सकी और हंगामें की वजह से दोनों सदन दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिए गए।

विपक्ष की सदन में गृह मंत्री अमित शाह के छात्र आंदोलन पर बयान की माँग पर सरकार के राजी होने के बावजूद गतिरोध नहीं टूट सका। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी होने लगी। कुछ देर के बाद अध्यक्ष ने सदन की बैठक दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

राज्यसभा में भी वैसे ही हालात रहे। बैठक शुरू होने के बाद नारेबाजी होने लगी। सभापति ने सदन चलाने का प्रयास किया लेकिन हंगामा नहीं थमा। इसके बाद उन्होंने उच्च सदन की बैठक दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।