भोजपुरी स्टार पवन सिंह और नीलम गिरी की जोड़ी एक बार फिर चर्चा में है। दोनों का नया गाना ‘बिहारी के दम’ रिलीज हो गया है। यह गाना saregamahumbhojpuri के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने को पवन सिंह और श्रष्टि भारती ने अपनी आवाज दी है।
गाने में पवन सिंह अपने अंदाज में नजर आ रहे हैं, वहीं नीलम गिरी की अदाएं भी लोगों का ध्यान खींच रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री को गाने में पसंद किया जा रहा है।
नीलम गिरी ने शेयर कीं BTS तस्वीरें
गाने के रिलीज होने के बाद नीलम गिरी ने इंस्टाग्राम पर इसकी BTS तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में वह पवन सिंह के साथ नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में नीलम गिरी पवन सिंह की गोद में बैठी दिखाई दे रही हैं।
इस दौरान पवन सिंह के हाथ में बंदूक भी नजर आ रही है। नीलम ने तस्वीरों के कैप्शन में ‘बिहारी के दम’ लिखा है।
9 घंटे में 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज
‘बिहारी के दम’ को यूट्यूब पर रिलीज हुए अभी 9 घंटे ही हुए थे और खबर लिखे जाने तक इसे 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे। गाने को करीब 1 लाख लाइक्स भी मिल चुके हैं।
कमेंट सेक्शन में फैंस गाने की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। रिलीज के कुछ ही घंटों में मिले व्यूज और लाइक्स से गाने को मिल रही प्रतिक्रिया का अंदाजा लगाया जा सकता है।
पवन सिंह के साथ पहले भी काम कर चुकी हैं नीलम गिरी
नीलम गिरी और पवन सिंह इससे पहले भी कई भोजपुरी गानों में साथ नजर आ चुके हैं। दोनों की जोड़ी ‘लहंगवा लस लस करता’, ‘लाल घाघरा’, ‘देवरा निहारे छतिया’ और ‘धनिया हमार नया बाड़ी’ जैसे गानों में दिखाई दे चुकी है।
‘बिग बॉस 19’ में नजर आई थीं नीलम गिरी
नीलम गिरी ‘बिग बॉस 19’ में भी नजर आई थीं। शो में उनकी सादगी ने फैंस का दिल जीता था, हालांकि वह शो की विजेता नहीं बन पाईं।
‘बिग बॉस 19’ के दौरान नीलम गिरी की दोस्ती तान्या मित्तल के साथ हुई थी। हाल ही में नीलम ने तान्या को उनके जन्मदिन पर स्पेशल नोट के जरिए शुभकामनाएं भी दी थीं।
We may use cookies or any other tracking technologies when you visit our website, including any other media form, mobile website, or mobile application related or connected to help customize the Site and improve your experience.
learn more