प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार की रात 11 बजे के क़रीब एक नया वीडियो जारी किया। इस वीडियो में उन्होंने सिर्फ कहा थैंक यू।
प्रधानमंत्री ने अपने नये वीडियो में एक दिन पहले जारी अपने उस वीडियो पर मिले रिस्पॉंन्स पर लोगों को शुक्रिया कहा जिसे उन्होंने गुरुवार की रात जारी किया था।
सबसे पहले इंस्टाग्राम पर जारी किया गया यह वीडियो वर्टिकल फॉर्मेट में शूट किया गया। यह एक छोटा वीडियो है जो आम तौर पर इंस्टा रील के लिए बनाया जाता है। क़रीब ३4 सेकंड के इस वीडियो में प्रधानमंत्री ने कहा,”Tank You Friends। कल देर रात आपसे मिलने का मौका नुझे आया। मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था, उसको जिस प्रकार से आपने रिस्पांड किया। सकारात्मक सुझाव दिए। Thanks to every body। यह आपका प्यार बना रहेगा। हमारा नाता और अधिक सक्रियता से जुड़ता रहेगा। Thank You. Thank You दोस्तों।”
प्रधानमंत्री की तरफ़ से यह नया वीडियो पोस्ट होते ही वायरल हो गया। पहले क़रीब 10 मिनट में ही यह 55 लाख न्यू को पार कर गया। इसके बाद यह वीडियो अलग अलग हैंडल से दूसरी सोशल मीडिया साइट्स पर शेयर किया जाने लगा।
आपको बता दें कि गुरुवार की देर रात प्रधामंत्री मोदी ने पेपर लीक को लेकर वीडियो जारी किया था जिसमें उन्होंने सोमवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस बारे में नये बिल पर विचार का आश्वासन दिया था। इसी वीडियो पर मिले रिस्पांस का शुक्रिया उन्होंने अपने नये वीडियो में दिया।
प्रधानमंत्री का गुरुवार को जारी किया गया वीडियो आप इस लिंक पर देख सकते हैं।