प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एफआईएच FIH हॉकी विमेंस नेशंस कप Women Nations Cup जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में बहुत बढ़िया खेली।
मोदी ने महिला हॉकी टीम को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि यह जीत अन्य बहुत सारे खिलाड़ियों को हॉकी खेलने को प्रेरित करेगी।
श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा,
“भारतीय हॉकी खिलाड़ी गौरव और खुशी लेकर आए हैं!। एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप जीतने पर महिला टीम को बधाई। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण प्रदर्शन किया। टीम को शुभकामनाएं।आशा है कि यह जीत कई अन्य खिलाड़ियों को हॉकी खेलने के लिए प्रेरित करेगी।”