पंजाब विधानसभा में अचानक उठी 'अल्कोहल टेस्ट' की माँग, क्यों?

Date: 2026-05-01
news-banner

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा में बृहस्पतिवार को उस समय हंगामे के हालात पैदा हो गए जब विपक्ष के नेता ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर नशे की हालत में सदन में आने का गंभीर आरोप लगाते हुए तत्काल 'अल्कोहल टेस्ट' कराने की मांग की।

विश्व मज़दूर दिवस के मौके पर पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया था जिस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी 15% बढ़ाने का ऐलान किया। लेकिन इससे इतर सदन में मुख्यमंत्री को लेकर शोर शराबा हुआ।

हालांकि, आम आदमी पार्टी (AAP) ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें पूरी तरह आधारहीन और ओछी राजनीति करार दिया है। सदन में हुए इस विवाद के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।

विधानसभा की कार्यवाही के दौरान नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा की स्पीकर से मांग करते हुए कहा, “तुरंत सारे दरवाजे बंद करके सभी विधायकों का अल्कोहल टेस्ट कराया जाए “ काँग्रेस के विधायकों ने इस मुद्दे को लेकर सदन से वाकआउट किया।

इस मुद्दे को लेकर  सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा, “ये आदमी गुरुद्वारा साहिब शराब पीकर जाता है, मंदिर शराब पीकर जाता है, लोकसभा शराब पीकर आता था, सरकार की मीटिंग में शराब पीकर जाता है, विदेश में इतनी शराब पीली की प्लेन से उतार दिया गया। “

मालीवाल ने माँग की कि CM मान का alcohol test होना चाहिए और दोषी पाए जाने पर इन्हें CM पद से बर्खास्त करना चाहिए।

दिल्ली बीजेपी ने भी इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी और पंजाब के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा और कार्रवाई की माँग की।

https://x.com/SwatiJaiHind/status/2050123187904811070?s=20

Leave Your Comments