राहुल ने लिखा लेख, गृहमंत्री को ठहराया जवाबदेह

राहुल ने लिखा लेख, गृहमंत्री को ठहराया जवाबदेह

अंग्रेजी अखबार द हिन्दू में प्रकाशित हुआ राहुल गांधी का आलेख

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का एक लेख प्रकाशित हुआ है जिसमें उन्होंने पेपर लीक के मुद्दे पर प्रदर्शन करने वालों पर बल प्रयोग को लेकर गृह मंत्री को जवाबदेह ठहराया है।

राहुल गांधी का यह आलेख अंग्रेजी अख़बार ‘द हिन्दू’ के संपादकीय पृष्ठ पर सोमवार 10 अगस्त 2026 के अंक में प्रकाशित हुआ है जिसे उन्होंने अपने हैंडल से सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘हम सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जाँच चाहते हैं। और हम तब तक संघर्ष करना नहीं छोड़ेंगे जब तक उनकी (गृहमंत्री की) जवाबदेही तय नहीं हो जाती।’

काँग्रेस नेता ने अपने प्रकाशित आलेख में  20 जुलाई 2026 की घटनाओं का विवरण दिया है और कहा है कि ये प्रदर्शनकारी एक ऐसी परम्परा को आगे बढ़ा रहे थे ‘जिसे संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत संरक्षण प्राप्त है।’

उन्होंने कहा, ‘सरकार ने बर्बर हमले के ज़रिए युवाओं की आवाज़ को कुचलने की कोशिश की। उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए, कील लगी लाठियों से पीटा गया और पैलेट गन से गोलियां चलाई गईं।’

काँग्रेस नेता ने कहा,  ‘उस दिन जो कुछ भी हुआ, गृह मंत्री के तौर पर उसकी ज़िम्मेदारी उनकी है और उन्हें इस्तीफ़ा दे देना चाहिए।’

राहुल गांधी ने इस लेख में कहा, ‘हम विपक्ष के तौर पर युवाओं के साथ खड़े हैं। हम इन अपराधों को बिना सज़ा के नहीं रहने देंगे।