काँग्रेस नेता ने उत्तराखंड में ‘शुद्धिकरण’ करने वालों पर FIR की माँग की
|
काँग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के मुद्दा उठाने के 16 दिन बाद लोकसभा में निपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हल्द्वानी प्रकरण को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा और मामले में FIR दर्ज किये जाने की माँग की।
काँग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस की और उत्तराखंड के हल्द्वानी में खरगे की सभा के बाद कथित ‘शुद्धिकरण’ को लेकर कहा कि इतना दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक इस मामले में अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
विपक्षी नेता ने कहा, ‘शुद्धिकरण SC/ST act के तहत अपराध है, लेकिन 20 दिन हो गए हैं और अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हमारी मांग है- जिन लोगों ने उत्तराखंड में शुद्धिकरण किया है, उनके खिलाफ FIR दर्ज हो।’
आपको बता दें कि खरगे ने संसद के मानसून सत्र के दौरान 13 अगस्त 2026 को राज्यसभा में ख़ुद यह मामला उठाते हुए ‘दलित अपमान’ आरोप लगाया था और कहा था कि उनकी सभा के बाद उस स्थान का ‘शुद्धिकरण’ किया गया जो उनका अपमान है।
हालांकि भारतीय जनता पार्टी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ़ किया है कि इस मामले में उनकी पार्टी के लोग शामिल नहीं थै।
लोकसभा मे विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि एक दलित व्यक्ति जितना सफल होता है, उस पर उतनी ही ताकत के साथ आक्रमण होता है। ये हर रोज करोड़ों लोगों के साथ होता है।
उन्होंने अपनी बात पर ज़ोर देने के लिए कई मामलों का जिक्र किया । उन्होने कहा कि राजस्थान कांग्रेस के CLP टीकाराम जूली मंदिर जाते हैं, BJP के नेता शुद्धिकरण करते हैं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हल्द्वानी के रामलीला मैदान भाषण देने जाते हैं, वहां शुद्धिकरण होता है और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी मंदिर जाते हैं, तो वहां भी शुद्धिकरण होता है।
विपक्ष के नेता ने आरोप लगाया कि यह काम BJP-RSS के लोग करते हैं जो हिंदुस्तान के संविधान के अनुसार ये अपराध है।