Foreign Tourist कोटा में लिया रिजर्वेशन, धरे गए 121 यात्री

Date: 2026-05-07
news-banner

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे में टिकटों के लिए अलग-अलग कोटा तय है जिनमें विदेशी टूरिस्ट FT का भी एक कोटा होता है। इस कोटे का उपयोग विदेशी यात्री ही कर सकता है । लेकिन कुछ लोगों ने इस कोटे का दुरुपयोग करने की कोशिश की लेकिन पकड़े गए।

यह मामला मध्य रेलवे का है जो इस साल चार फरवरी महीने में संघमित्रा एक्सप्रेस 12296  में सामने आया। इस ट्रेन में कुछ भारतीय यात्री विदेशी पर्यटकों के लिए अनिवार्य दस्तावेजों के बिना एफटी FT कोटा टिकटों पर यात्रा कर रहे थे।

मामला पकड़ में आने के बाद रेलवे ने आगे की तारीखों में FT कोटा के तहत की बुकिंग की विस्तृत जाँच पड़ताल की। जांच में पता चला कि 24 अप्रैल 2026 से 11 जून 2026 की अवधि के लिए 31 ट्रेनों में मध्य रेल के 174 मूल पीएनआर PNR एफटी कोटा के तहत जारी किए गए थे।

एफटी FT कोटा टिकटों की प्रामाणिकता सत्यापित करने के लिए मध्य रेल के टिकट चेकिंग स्टाफ ने विशेष जांच की।अभियानों के दौरान, एफटी कोटे के दुरुपयोग से बुक किए गए 39 PNR पाए गए। कुल 121 यात्रियों को अनियमित रूप से यात्रा करते हुए पकड़ा गया। उन पर मौजूदा नियमों के अनुसार जुर्माना लगाया गया और जुर्माने के रूप में 3,56,916 रुपये वसूले गए। यात्रियों को बर्थ पर बैठने की अनुमति नहीं दी गई, जिन्हें बाद में RAC और प्रतीक्षा सूची में शामिल यात्रियों को आवंटित कर दिया गया।

कोटा दूरुपयोग के इस मामले की जाँच अभी जारी है। इन बुकिंग में किसी अधिकृत बुकिंग एजेंट की संलिप्तता का पता लगाने के लिए IRCTC से जानकारी मांगी गई है।

अयोग्य कोटे के तहत टिकट बुक करना रेलवे अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। यात्रियों को उस कोटे के लिए आवश्यक वैध पहचान पत्र और सहायक दस्तावेज साथ रखने होंगे जिसके तहत टिकट बुक किया गया है।

Leave Your Comments