श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा ने चढ़ावा की कथित चोरी विवाद के बाद अपने पदों से इस्तीफा तो दे दिया है लेकिन अभी इस पर अंतिम फैसला बाकी है।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि ने यह जानकारी साझा की। शुक्रवार से ही इन दोनों लोगों के इस्तीफे को लेकर तरह तरह की चर्चा चल रही थी। लेकिन ट्रस्ट की तरफ़ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी।
गोविंददेव गिरि ने बताया कि महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के त्यागपत्र प्राप्त हो गए हैं। इस पर ट्रस्ट की अगली बैठक में विचार किया जाएगा।
ट्रस्ट ने कहा कि दानपात्र से जुड़ी घटना की निष्पक्ष जांच के लिए वह प्रतिबद्ध है। SIT की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई जारी है।
ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं को भरोसा दिलाया कि चांदी की ईंटें, आभूषण और अन्य समर्पित वस्तुएं सुरक्षित एवं हिसाब सहित उपलब्ध हैं।
ट्रस्ट ने लोगों से भ्रामक खबरों और अफवाहों से बचने की अपील करते हुए कहा कि दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।