सारा तेंदुलकर बनेंगी सनी देओल की बहू, 2027 में राजवीर देओल संग शादी पर हो गया बड़ा खुलासा!

सारा तेंदुलकर बनेंगी सनी देओल की बहू, 2027 में राजवीर देओल संग शादी पर हो गया बड़ा खुलासा!
हाइलाइट्स
• सारा-राजवीर की शादी की खबरों को करीबी सूत्र ने बताया गलत
• सूत्र के मुताबिक, दोनों कभी मिले तक नहीं हैं
• सारा फिलहाल सिंगल हैं और अपने काम पर ध्यान दे रही हैं

क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर और अभिनेता सनी देओल के बेटे राजवीर देओल की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं की सच्चाई सामने आई है। पिछले कुछ समय से दावा किया जा रहा था कि दोनों साल 2027 में शादी करने वाले हैं। हालांकि, सारा के करीबी सूत्र ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया है। सूत्र के मुताबिक, सारा और राजवीर की अब तक मुलाकात भी नहीं हुई है।

सारा तेंदुलकर की टीम ने अफवाहों को बताया निराधार

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, सारा के करीबी सूत्र ने साफ किया कि उनकी शादी को लेकर चल रही चर्चाओं में कोई सच्चाई नहीं है। सूत्र ने बताया कि सारा फिलहाल सिंगल हैं और अपने काम पर ध्यान दे रही हैं।

सूत्र के शब्दों में, 'इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। सारा और राजवीर कभी एक-दूसरे से मिले तक नहीं हैं। सारा सिंगल हैं और अपने काम पर ध्यान दे रही हैं। ये अटकलें बिल्कुल अनावश्यक हैं और परेशान करने वाली हैं। सारा इन अफवाहों पर कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगी, क्योंकि वह गरिमा बनाए रखना चाहती हैं और शालीनता से पेश आना पसंद करती हैं।'

रेडिट पोस्ट से शुरू हुई थी शादी की चर्चा

सारा और राजवीर की शादी की खबरें सबसे पहले रेडिट पर सामने आई थीं। इसके बाद ये पोस्ट दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी तेजी से शेयर होने लगीं। वायरल दावों में कहा गया था कि दोनों 2027 में शादी कर सकते हैं। कुछ पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि राजवीर सारा को महंगे तोहफे भेज रहे हैं।

हालांकि, इन बातों की पुष्टि करने वाला कोई विश्वसनीय या सत्यापित स्रोत मौजूद नहीं है। सारा, तेंदुलकर परिवार या देओल परिवार की ओर से भी शादी को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है।

पहले शुभमन गिल के साथ भी जुड़ा था सारा का नाम

सारा तेंदुलकर का नाम इससे पहले क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ भी जोड़ा जा चुका है। उस समय सारा ने इन चर्चाओं को अफवाह बताया था। इस बार भी उनके और राजवीर देओल के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर दावे किए गए, लेकिन करीबी सूत्र ने इन्हें खारिज कर दिया है।

इससे पहले एक इंटरव्यू में सारा ने शादी को लेकर अपने विचार भी साझा किए थे। उन्होंने बताया था कि उनके भाई अर्जुन तेंदुलकर की शादी उनके लिए एक तरह का 'ट्रायल राउंड' रही।

फिल्म 'दोनों' से बॉलीवुड में कदम रख चुके हैं राजवीर देओल

राजवीर देओल अभिनेता सनी देओल के बेटे और दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र के पोते हैं। उन्होंने भी अपने परिवार की तरह शोबिज की दुनिया में कदम रखा। राजवीर ने निर्देशक अवनीश बड़जात्या की फिल्म 'दोनों' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ पलोमा ढिल्लों नजर आई थीं।

फिलहाल राजवीर ने अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है। वहीं, सारा और राजवीर की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को उनके करीबी सूत्र ने गलत बताया है।