FIFA WorldCup Anthem:“Dai Dai”से शकीरा की धमाकेदार वापसी

FIFA WorldCup Anthem:“Dai Dai”से शकीरा की धमाकेदार वापसी

शकीरा एक बार फिर वैश्विक मंच पर छा गई हैं। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ऑफिशियल एंथम Dai Dai का टीजर रिलीज होते ही फुटबॉल और म्यूजिक फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन कनाडा, अमेरिका और मैक्सिको में होने जा रहा है। खास बात यह है कि शकीरा ने इस एंथम की शूटिंग मराकाना स्टेडियम में की है, जो ब्राजील के सबसे प्रतिष्ठित स्टेडियमों में गिना जाता है।

शकीरा इससे पहले साल 2010 के फीफा वर्ल्ड कप एंथम Waka Waka से दुनियाभर में रिकॉर्ड बना चुकी हैं। यह गाना वैश्विक स्तर पर बेहद लोकप्रिय हुआ था और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया था। अब करीब 16 साल बाद “Dai Dai” के जरिए शकीरा एक बार फिर उसी सफलता को दोहराने की तैयारी में हैं।

हाल ही में जारी टीजर में शकीरा का एनर्जेटिक और स्टाइलिश अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर भी इस गाने को लेकर तेजी से चर्चा बढ़ रही है।

अब फैंस की निगाहें 14 मई को होने वाली पूरी रिलीज पर टिकी हैं। सभी के मन में यही सवाल है कि क्या “Dai Dai” एक बार फिर नया इतिहास रचेगा या फिर “Waka Waka” का जादू अब भी बरकरार रहेगा।