Sidharth Shukla की पांचवीं डेथ एनिवर्सरी पर भावुक हुए शहबाज बदेशा, शेयर की बिग बॉस की तस्वीर

Sidharth Shukla की पांचवीं डेथ एनिवर्सरी पर भावुक हुए शहबाज बदेशा, शेयर की बिग बॉस की तस्वीर

Sidharth Shukla Death Anniversary: सिद्धार्थ शुक्ला के निधन को पांच साल बीत चुके हैं, लेकिन उनकी यादें आज भी फैंस के बीच मौजूद हैं। 2 सितंबर 2021 को निधन के बाद सिद्धार्थ की पांचवीं डेथ एनिवर्सरी पर शहनाज गिल के भाई और ‘बिग बॉस 19’ के एक्स कंटेस्टेंट शहबाज बदेशा ने उन्हें याद किया। शहबाज ने बिग बॉस के दिनों की सिद्धार्थ के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए भावुक पोस्ट लिखा।

https://www.instagram.com/p/DcyEbaVyMGU/?utm_source=ig_web_copy_link&igsi=NTc4MTIwNjQ2YQ==

शहबाज बदेशा ने सिद्धार्थ को बताया ‘शेर’

सिद्धार्थ के साथ तस्वीर साझा करते हुए शहबाज बदेशा ने लिखा, ‘कुछ रिश्ते तस्वीरों में नहीं, दिल की धड़कनों में बस जाते हैं…इंसान चला जाता है इस दुनिया से, मगर उसकी यादें उम्र भर साथ रह जाती हैं. शेर सिद्धार्थ शुक्ला.’

सिद्धार्थ शुक्ला का निधन 2 सितंबर 2021 को हार्ट अटैक की वजह से हुआ था। उनकी पांचवीं डेथ एनिवर्सरी पर शहबाज की यह पोस्ट उनके साथ बिताए बिग बॉस के दौर की यादों से जुड़ी रही।

बिग बॉस 13 के विनर थे सिद्धार्थ शुक्ला

सिद्धार्थ शुक्ला ने ‘बिग बॉस 13’ का खिताब अपने नाम किया था। शो के दौरान शहनाज गिल के साथ उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया। बिग बॉस के घर के बाहर भी दोनों का रिश्ता चर्चा में रहा और फैंस ने इस जोड़ी को ‘सिडनाज’ नाम दिया।

सिद्धार्थ के निधन के बाद यह जोड़ी हमेशा के लिए टूट गई। उनके जाने से शहनाज को गहरा सदमा लगा था और वह सिद्धार्थ के आखिरी समय तक उनके साथ थीं।

बिग बॉस में शहबाज की भी हुई थी एंट्री

जब शहनाज गिल ने ‘बिग बॉस 13’ में हिस्सा लिया था, तब शहबाज अपनी बहन से मिलने के लिए शो में पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने ‘बिग बॉस 19’ में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था।