सोनम बांगचुक का अनशन खत्म

सोनम बांगचुक का अनशन खत्म

पेपर लीक मामले को लेकर पिछले 26 दिनों से अनशन कर रहे समाजसेवी सोनम वांगचुक Sonam Vangchuk ने गुरुवार को आधी रात के बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया।

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा JP Nadda और जितेन्द्र सिंह Jitendra Singh की मौजूदगी में मेदान्ता अस्पताल में उन्होंने अपना अनशन समाप्त किया।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी Narendra Modi ने देर रात एक वीडियो संदेश जारी किया जिसमें उन्होंने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में पेपर लीक को लेकर कढ़े फैसले लिये जाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि  मंत्रिमंडल के सहयोगियों से चर्चा के बाद नया क़ानून बनाने की पहल की जाएगी और सोमवार से संसद सत्र का दूसरा सप्ताह शुरू हो रहा है जिसमे जल्द से जल्द संसद में इस आशय का बिल पेश किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पेपर लीक को लेकर पिछले ढाई महीने में कई कठोर क़दम उठाए गए। गुनाहगारों को पकड़ा गया और वे जेल में बंद है। उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता जल्द से जल्द नीट की दोबारा परीक्षा कराने की थी। उन्होंने कहा कि अब रिजल्ट भी आ गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पेपर लीक पर गुरवार को विभागों को निर्देश दिये थे और विभागों ने मसौदा भी दे दिया है।

सरकार की तरफ़ से नड्डा और जितेन्द्र सिंह लगातार सोनम वांगचुक से मिल रहे थे। इन नेताओं को वांगचुक ने अपनी मांगे भी बताईं थीं। माना जा रहा है कि सरकार की तरफ़ से मांगों के संबंध में ठोस आश्वासन मिला होगा। सोनम वांगचुक की प्रमुख माँग यही थी कि प्रदर्शन में शामिल बच्चों के ख़िलाफ़ कोई दंडात्मक कार्वाई नहीं की जाये जबकि इसी मुद्दे को लेकर आंदोलन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी इस माँग के साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और आत्महत्या करने वाले छात्र छात्राओं को मुआवजे की भी माँग कर रही थी।

https://x.com/i/status/2080357811662492096