मक्का रक्षा समझौते को ‘बड़ा, निर्भीक और महत्वपूर्ण’ क़रार देते हुए इसकी सराहना करने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बयान की पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ ने खुलकर तारीफ़ की है।
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए अपने बयान में कहा, ‘मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट (Makkah Joint Defence Agreement) पर हस्ताक्षर करने के मौके पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन भरे शब्दों की मैं दिल से सराहना करता हूँ।’
शरीफ ने कहा, ‘मैं राष्ट्रपति ट्रंप की साहसी और निर्णायक लीडरशिप की भी एक बार फिर तारीफ़ करना चाहूँगा, जिसने दक्षिण एशिया में परमाणु तबाही को टालने और लाखों लोगों की जान बचाने में मदद की।’
इससे पहले ट्रम्प ने पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये की बीच हुए मक्का रक्षा समझौते पर खुशी जताते हुए कहा ,’ यह दिखाता है कि मध्य एशिया कैसे साथ आ रहा है और कैसे देश ज्यादा सार्थक तरीके से अंततः: अपनी रक्षा करने में सफल होंगे। उल्लिखित तीनों देशों के महान नेतृत्व को बधाई।’
आपको बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी अरब ने मक्का में एक रक्षा समझौता किया था जिसके तहत इन तीनों देशों ने कहा था कि एक पर हुआ हमला तीनों देशों पर हमला माना जाएगा।