अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्ंप की भरोसेमंद प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट इस महीने के आख़िर में अपना पद छोड़ देंगी।
राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इस बात का ऐलान करते हुए बुधवार को कहा कि व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट माह के अंत में अपना पद छोड़ देंगी।
28 वर्षीय लेविट अमेरिकी राष्ट्रपति की शीर्ष प्रवक्ता बनने वाली सबसे युवा शख्स हैं।
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘हमारी अद्भुत व्हाइट हाउस प्रेस सचिव और मेरे सबसे भरोसेमंद सहायकों में से एक कैरोलिन लेविट माह के अंत में अपना पद छोड़ेंगी ताकि वे अपने सुंदर छोटे बच्चों और परिवार के साथ अधिक समय बिता सकें।’
मई में लेविट ने अपनी दूसरी संतान बेटी विवियाना को जन्म दिया था। इससे पहले उन्होंने ट्रंप पर कथित हत्या के प्रयास के बाद अपनी मैटरनिटी लीव स्थगित कर दी थी। उनके इस्तीफे की घोषणा ऐसे समय हुई है जब ट्रंप की लोकप्रियता लगातार गिर रही है और नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को चुनौती का सामना है।
अपना पद छोड़ने के फैसले के बारे में कैरोलिन लेविस ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘पिछले डेढ़ साल से व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी के तौर पर काम करना मेरे लिए जीवन भर का सम्मान और एक रोमांचक अनुभव रहा है।’
उन्होंने कहा,
बेटी के जन्म के बाद व्हाइट हाउस लौटने पर मुझे दिल से महसूस हुआ कि मैं व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी के तौर पर ज़रूरी लगातार समय, ऊर्जा और ध्यान देते हुए अपने दो छोटे बच्चों के लिए वैसी बेहतरीन माँ नहीं बन सकती, जैसी उन्हें मिलनी चाहिए — और इसीलिए मैंने आखिरकार व्हाइट हाउस छोड़ने और अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू करने का मिला-जुला फ़ैसला किया है।