दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 142 सीटों पर बंपर वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के अनुसार दूसरे चरण में 91.66% मतदान हुआ।
आयोग की विज्ञप्ति ने अनुसार राज्य में स्वतंत्रता के बाद से अब तक की सबसे अधिक मतदान भागीदारी दर्ज की गई है।दूसरे चरण में विधानसभाओं के आम चुनावों के लिए मतदान आज सुबह 7:00 बजे शुरू हुआ। शाम 7:45 बजे तक 91.66% लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के पहले चरण में 93.19% वोट पड़े थे। दोनों चरणों का जोड़कर मतदान प्रतिशत 92.47% है। इससे पहले, 2011 के विधानसभा चुनाव राज्य में सबसे अधिक मतदान भागीदारी 84.72% थी।
दूसरे चरण के मतदान के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्तों डॉ. एस.एस. संधू और डॉ. विवेक जोशी के साथ, लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से कड़ी निगरानी रखी। द्वितीय चरण के सभी मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग सुनिश्चित की गई थी।
दूसरे चरण में भी महिला मतदाताओं का वोटिंग प्रतिशत पुरुषों के मुकाबले ज्यादा रहा। राज्य में 92.28% महिलाओं 91.07 % पुरुषों और 91.28% थर्ड जेंडर ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
;चुनाव आयोग की विज्ञप्ति यहां देखिए-
