विश्व कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया है। भारत 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा। फाइनल 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा।
मिजोरम के सियालसुक के पास सड़क हादसे में तीन वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों की मौत हो गई। वाहन गहरी खाई में गिरने से हादसा हुआ, जिस पर केंद्रीय मंत्री और रक्षा मंत्रालय ने शोक जताया।
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में हैमस्ट्रिंग चोटिल हुए प्रसिद्ध कृष्णा तीसरे मुकाबले से बाहर हो गए हैं। वहीं वाशिंगटन सुंदर की जगह नमन धीर को T20I टीम में शामिल किया गया है।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कोच जॉर्ज जीसस की प्रेस कॉन्फ्रेंस और पुर्तगाली फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष से बातचीत के बाद राष्ट्रीय टीम का कैंप छोड़ दिया। रोनाल्डो ने कहा कि वह उचित समय पर अपने फैसले की वजह बताएंगे।
जंतर-मंतर पर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान AAP नेता सौरभ भारद्वाज समेत कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। सुरक्षा के मद्देनजर 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद रही।
फ्लाइदुबई विमान में हुई हिंसक घटना की जांच में कॉकपिट की क्रैश ऐक्स पर फोकस किया जा रहा है। जांच में यह देखा जा रहा है कि भारतीय पायलट स्मित मच्छार पर हमले में इसी उपकरण का इस्तेमाल हुआ था या नहीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर बात की। पीएम ने उनकी बहादुरी की सराहना करते हुए घटना के बारे में पूरी जानकारी ली।
भारत ने आखिरी 50 सेकंड में गोल दागकर पाकिस्तान को 4-3 से हराया और एशियन गेम्स हॉकी के फाइनल में जगह बनाई। क्रिकेट में भी भारत ने श्रीलंका को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
गाजीपुर में पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 38 पिस्टल-तमंचे, 18 कारतूस, मोबाइल फोन और बाइक बरामद हुई है।
ATF की कीमत में 16 रुपये और 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 62.59 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। घरेलू LPG की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया।
More News
We may use cookies or any other tracking technologies when you visit our website, including any other media form, mobile website, or mobile application related or connected to help customize the Site and improve your experience.
learn more