विश्व कप 2027 का शेड्यूल जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान मुकाबला

विश्व कप 2027 का शेड्यूल जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान मुकाबला
Highlights
• विश्व कप 2027 में 14 टीमें खेलेंगी, कुल 57 मुकाबले होंगे
• भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभियान शुरू करेगा
• भारत-पाकिस्तान मुकाबला 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में होगा
• टूर्नामेंट की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे
• विश्व कप का फाइनल 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा

Cricket World Cup 2027 Schedule: आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2027 के ग्रुप और मुकाबलों का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले 14 टीमों के इस टूर्नामेंट में कुल 57 मुकाबले 12 वेन्यू पर खेले जाएंगे। टूर्नामेंट 2 अक्टूबर से शुरू होगा और खिताबी मुकाबला 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया से होगी शुरुआत

भारत अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर 2027 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा। दोनों टीमों के बीच मुकाबला केपटाउन में होगा। इसके बाद 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। भारत के ग्रुप चरण के अन्य मुकाबलों में अफगानिस्तान, क्वालिफायर ए और जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच शामिल हैं।

दो ग्रुप में बांटी गईं टीमें

ग्रुप ए में भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालिफायर ए को रखा गया है। 
ग्रुप बी में न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, इंग्लैंड, बांग्लादेश और क्वालिफायर बी शामिल हैं। क्वालिफायर ए और बी की टीमें बाद में तय होंगी।

Super Series से होगी शुरुआत

नामीबिया के विंडहोक में शुरू होने वाली तीन टीमों की Super Series होगी। क्वालिफायर में दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें इसमें हिस्सा लेंगी। इस चरण की शीर्ष टीम ग्रुप स्टेज में जगह बनाएगी। इसके बाद 12 टीमें दो छह-छह टीमों के ग्रुप में खेलेंगी।

Super 7 में पहुंचेगी सात टीमें

ग्रुप चरण के बाद दोनों ग्रुप की शीर्ष तीन-तीन टीमें और चौथे स्थान पर रहने वाली दोनों टीमों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम Super 7 चरण में पहुंचेगी। इस चरण में प्रत्येक टीम छह मुकाबले खेलेगी और शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

पहला सेमीफाइनल 17 नवंबर को केपटाउन और दूसरा 18 नवंबर को Tshwane में होगा। फाइनल 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग में होगा, जबकि जरूरत पड़ने पर 22 नवंबर को रिजर्व डे रखा गया है।