गांजा फूंककर प्लेन उड़ा रहे पायलट को Air India ने नौकरी से निकाला, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

गांजा फूंककर प्लेन उड़ा रहे पायलट को Air India ने नौकरी से निकाला, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Air India ने उस पायलट को तत्काल नौकरी से निकाल दिया है, जिसकी साइकोएक्टिव पदार्थों की जांच रिपोर्ट नॉन-नेगेटिव आई थी। यही पायलट फुकेट से दिल्ली आ रही उस उड़ान में तैनात था, जिसके दौरान विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे चला गया था।

टेस्ट में क्या आया सामने?

उड़ान पूरी होने के बाद दोनों पायलटों की जांच की गई थी। शुरुआती टेस्ट में कमांडर की रिपोर्ट नॉन-नेगेटिव आई। इसके बाद सैंपल को पुष्टि के लिए लैब भेजा गया।

पुष्टि वाली जांच में भी कमांडर का नतीजा नॉन-नेगेटिव रहा, जबकि दूसरे पायलट की रिपोर्ट निगेटिव आई।

उड़ान के दौरान तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम हुए थे फेल

शुरुआती जांच में सामने आया कि विमान की तीनों हाइड्रोलिक प्रणालियों में अचानक खराबी आई थी। ये सिस्टम विमान को चलाने में मदद करते हैं। उस समय कहा गया था कि करीब दो सेकंड के भीतर तीनों सिस्टम फेल हुए।

इसके चलते कुछ समय के लिए विमान के अहम फ्लाइट कंट्रोल काम नहीं कर पाए। एयरबस के शुरुआती विश्लेषण के मुताबिक, विमान के लिफ्ट करीब चार सेकंड तक काम नहीं कर पाए। इसके बाद सात सेकंड में तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम फिर सामान्य हो गए।

पायलट के ड्रग टेस्ट में क्या मिला?

उड़ान के बाद पायलटों का साइकोएक्टिव पदार्थों के लिए टेस्ट किया गया था। एएआईबी की प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, पायलट-इन-कमांड का टेस्ट नॉन-नेगेटिव आया था।

बाद में पुष्टि वाले टेस्ट में भी साइकोएक्टिव पदार्थ (गांजा) की मौजूदगी सामने आई। इसी आधार पर Air India ने पायलट की नौकरी तत्काल खत्म कर दी है।

मीडिया रिपोर्टों में संबंधित पदार्थ को मारिजुआना बताया गया है। हालांकि आधिकारिक बयान और एएआईबी की रिपोर्ट में इसे साइकोएक्टिव पदार्थ के तौर पर ही बताया गया है।