'ईठा' में श्रद्धा कपूर से टक्कर लेंगी अक्षरा सिंह, शेयर की खास तस्वीर और बताया मेहनत का किस्सा

'ईठा' में श्रद्धा कपूर से टक्कर लेंगी अक्षरा सिंह, शेयर की खास तस्वीर और बताया मेहनत का किस्सा

Akshara Singh in Eetha: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। वह श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म 'ईठा' में नजर आएंगी। फिल्म को लेकर फैंस के बीच पहले से ही उत्साह है। इस बीच अक्षरा ने श्रद्धा कपूर के साथ लावणी प्रैक्टिस की एक अनदेखी तस्वीर साझा की है। इसके साथ उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान की मेहनत और श्रद्धा के साथ होने वाले मुकाबले का खास किस्सा भी बताया है।

अक्षरा सिंह ने इस तस्वीर के जरिए उस पल को याद किया, जब दोनों कलाकारों ने लावणी के लिए जमकर अभ्यास किया था। उन्होंने श्रद्धा कपूर की तारीफ भी की और कहा कि अब उन्हें इस खास पल को बड़े पर्दे पर दर्शकों के साथ देखने का इंतजार है।

श्रद्धा कपूर के साथ लावणी मुकाबले की तस्वीर शेयर की

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर श्रद्धा कपूर के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। इसमें दोनों कलाकार लावणी के पारंपरिक गेटअप में दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में श्रद्धा कपूर, अक्षरा सिंह को निहारती नजर आती हैं, जबकि अक्षरा भी अपने खास अंदाज में दिख रही हैं।

इस तस्वीर के साथ अक्षरा ने लिखा, "श्रद्धा जी की वो मुस्कान, मेरी वो नजर…और भीच में हमारी लावणी का मुकाबला। ये फ्रेम देख कर मुझे फिर से उस दिन की याद आ गई है जब घुटने तोड़ मेहनत किया हमने। अब इसे बड़े पर्दे पर आप सबके साथ देखने का इंतजार है।"

अक्षरा के इस पोस्ट से साफ है कि फिल्म में लावणी के मुकाबले वाला हिस्सा उनके लिए खास रहा है। उन्होंने इस सीन की तैयारी में की गई मेहनत को भी याद किया।

4 दिसंबर को रिलीज होगी 'ईठा'

श्रद्धा कपूर और अक्षरा सिंह की फिल्म 'ईठा' 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है, जो महाराष्ट्र की मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन और संघर्ष पर आधारित है।

फिल्म में श्रद्धा कपूर और अक्षरा सिंह के अलावा रणदीप हुड्डा, नाना पाटेकर और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी नजर आएंगे। अक्षरा सिंह के लिए यह फिल्म खास है, क्योंकि इसके जरिए वह बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।