नीम परीक्षा पेपर लीक को लेकर मचे घमासान के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा देने की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेज दिया है।
सोशल मीडिया पर प्रधान ने दो पन्नों का पत्र भी पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने अपने इस्तीफे के कारणों की विस्तार से चर्चा की है।
उन्होंने कहा, “पिछले 10 दिनों का घटनाक्रम देखकर मेरा मन दुखी है। यह मेरी लिए व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं है।”
उन्होंने कहा, “ जन्तर मंतर पर और देश में जो स्थिति बनी है, इस स्थिति का राष्ट्र विरोधी ताकतें लाभ ना उठाएं, देश की एकता बनी रहे, भारत के एक भी विद्यार्थी का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में न उलझे, हमारे बच्चे अपना समय पढ़ाई में लगाएं, करियर बनाने पर फ़ोकस करें, इसी बात पर विचार करते हुए मैंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री को भेज दिया है।”
प्रधान ने कहा कि NEET परीक्षा पेपर लीक मामले में ‘ पहले ही दिन से मैंन जिम्मेदारी ली और इस परिस्थिति से कभी मुँह नहीं मोड़ा । ‘