श्रीलंका दौरे से साई सुदर्शन बाहर, दूसरा बल्लेबाज टीम में

श्रीलंका दौरे से साई सुदर्शन बाहर, दूसरा बल्लेबाज टीम में

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम से चोटिल साई सुदर्शन बाहर हो गए हैं। उनकी जगह सरफराज खान को टीम में शामिल किया गया है।

बीसीसीआई के प्रेस रिलीज़ के मुताबिक़ बेंगलुरु में BCCI सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस COE)में मौजूद बाएं हाथ के बल्लेबाज़ सुदर्शन ने अपने दाहिने पैर के अंगूठे में 'स्ट्रेस रिएक्शन' से उबरने में काफ़ी सुधार किया है और वे तेज़ी से ठीक हो रहे हैं।

BCCI की मेडिकल टीम उनके सुधार पर बारीकी से नज़र रख रही है।

पुरुष चयन समिति ने श्रीलंका के ख़िलाफ़ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए साई सुदर्शन की जगह सरफ़राज़ खान को टीम में शामिल किया है।

15 अगस्त, 2026 से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए टीम के गाले जाने से पहले, सरफराज कोलंबो में भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे।

श्रीलंका के ख़िलाफ़ टेस्ट सीरीज़ के लिए भारत की टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफ़राज़ खान।