सपा के ‘पण्डित’ कार्ड पर मायावती, आकाश आनंद का ‘डबल अटैक’

सपा के ‘पण्डित’ कार्ड पर मायावती, आकाश आनंद का ‘डबल अटैक’

मायावती ने समाजवादी पार्टी पर संकीर्ण तिवादी राजनीति करने का आरोप लगाया।

Mayawati on Pandit: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के ‘पंडित कार्ड’ पर बसपा सुप्रीमों और उनके भतीजे आकाश आनंद ने मिलकर हमला बोला है।

मायावती ने सपा पर ‘गिरगिट की तरह ही रंग’ बदलने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कथित ’पीडीए’ में पहले ’पी’ से ’पिछड़े’ प्रचारित करने के बाद अब सपा ने अब ’पी’ से ’पण्डित’ कर दिया है जो इनके राजनीतिक छल व छलावे का एक और जीता-जागता प्रमाण नहीं तो और क्या है?

बसपा सुप्रीमो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कहा कि अपरकास्ट समाज में ख़ासकर ब्राह्मण समाज को बीएसपी से तेज़ी से जुड़ता हुआ देख व उसी के आधार पर ही पार्टी उम्मीदवार भी बनाये जाने से विचलित होकर सपा ने ये क़दम उठाया है।

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने मायावती के बयान को आगे बढ़ाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को सबसे ज्यादा डर बीएसपी से लगता है। इसलिए सपा वाले पीडीए- पीडीए चिल्लाते रहते हैं। लेकिन पीडीए पर भी टिकना इनके बस की बात नहीं है।

आकाश आनंद ने अपनी पोस्ट में कहा कि सपा के पीडीए का असली मतलब 'पब्लिक डराओ अभियान' है। उन्होंने मायावती का हवाला देते हुए कहा, "सर्वसमाज के लोगों को ऐसी छलावापूर्ण समाजवादी पार्टी उसकी ऐसी संकीर्ण जातिवादी राजनीति से ज़रूर सावधान रहना चाहिये।