विमान में छूटा एकनाथ शिंदे का आईफोन, कैसे मिला?

विमान में छूटा एकनाथ शिंदे का आईफोन, कैसे मिला?
हाइलाइट्स :
लंदन दौरे से लौटने के बाद मुंबई में हुआ वाकया
घर पहुंचने के बाद डिप्टी सीएम को फोन गायब होने का पता चला
टीम ने एयरपोर्ट पहुंचकर करीब एक घंटे तक की तलाश
ब्रिटिश एयरवेज के विमान में मिला आईफोन
तड़के चार बजे सुरक्षा अधिकारियों ने फोन सौंपा

Eknath Shinde Forget iPhone: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का आईफोन मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने के बाद ब्रिटिश एयरवेज के विमान में ही छूट गया। हालांकि, करीब एक घंटे की तलाश के बाद सुरक्षा अधिकारियों और उनकी टीम ने फोन खोज निकाला और तड़के उन्हें वापस सौंप दिया।

बताया गया कि शिंदे करीब एक सप्ताह के लंदन दौरे के बाद देर रात लगभग दो बजे छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। एयरपोर्ट से निकलने के बाद वह अपने घर भी पहुंच गए। इसके करीब एक घंटे बाद रात लगभग तीन बजे उन्हें पता चला कि उनका आईफोन उनके पास नहीं है।

फोन गायब होने की जानकारी मिलते ही उनकी टीम सक्रिय हो गई। इसके बाद एयरपोर्ट अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों से संपर्क कर विमान में फोन की तलाश शुरू की गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद फोन ब्रिटिश एयरवेज के विमान में ही मिल गया।

तड़के करीब चार बजे फोन मिलने के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद आईफोन शिंदे को वापस सौंप दिया गया।

शिंदे का लंदन दौरा पूरा होने के बाद यह घटना सामने आई। फोन की तलाश के दौरान एयरपोर्ट पर उनकी टीम और सुरक्षा अधिकारियों ने समन्वय के साथ कार्रवाई की। करीब एक घंटे तक चले प्रयास के बाद फोन मिलने से मामला समाप्त हुआ।