फिल्म अभिनेत्री ने जन्मदिन पर बधाई देने वालों के लिए लिखा मैं आपको “टाइट हग’ देना चाहती हूं।
|
Kajol Birthday Thanks: फिल्म अभिनेत्री काजोल ने सोशल मीडिया पर लाल रोशनी में खिंची एक तस्वीर शेयर कर अपने जन्त दिन पर बधाई देने वालों को शुक्रिया कहा।
काजोल ने शुक्रवार को शल मीडिया पर लिखा, ‘मैं यहाँ बैठकर कोई लंबा-चौडा इमोशनल लेख नहीं लिखने वाली, लेकिन बिना शुक्रिया कहे इस दिन को खत्म नहीं कर सकती थी। उन सभी लोगों का शुक्रिया जिन्होंने अपने दिन में से दो मिनट निकालकर मैसेज भेजा, वीडियो बनाया या बस अपना प्यार जताया।’
आपको बता दें कि 1974 में जन्मी बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने 5 अगस्त को अपना जन्मदिन परिवार और पैपराजी के साथ बहुत ही शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया। इस मौके पर मुंबई एयरपोर्ट पर उन्होंने पैपराजी के साथ केक भी काटा, जहां उनकी बेटी न्यासा देवगन भी उनके साथ मौजूद थीं।
इस दिन उनके पति अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा और मजेदार वीडियो शेयर कर काजोल को जन्मदिन की बधाई दी। अजय ने मजाक में लिखा कि सालों से उनके सबसे अच्छे जोक्स की एकमात्र ऑडियंस काजोल ही रही हैं।
काजोल ने कहा, ‘मैं बहुत खुशकिस्मत हूँ कि मेरे साथ इतने वफादार और मज़ेदार ढंग से पागल लोग हैं। आप सभी को ढेर सारा प्यार और ज़ोरदार गले लगाना चाहती हूँ।मेरी तरफ़ से केक का एक टुकड़ा ज़रूर खाइएगा! आप सभी से बहुत प्यार है।’