पडिक्कल और गायकवाड़ को इंडिया ए की कप्तानी

पडिक्कल और गायकवाड़ को इंडिया ए की कप्तानी

India A vs Australia A: बीसीसीआई की पुरुष चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज के लिए इंडिया ए टीम की घोषणा कर दी है। यह सीरीज पुडुचेरी में खेली जाएगी, जिसमें दो बहुदिवसीय मैच और तीन एकदिवसीय मुकाबले शामिल हैं।

बहुदिवसीय मैचों के लिए देवदत्त पडिक्कल को इंडिया ए टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि साई सुदर्शन उपकप्तान होंगे। टीम में अमन मोखाडे, आयुष पांडेय, यश राठौड़, शेख रशीद, विकेटकीपर कुमार कुशाग्र, शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, तुषार देशपांडे और अंशुल कंबोज समेत कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। एन. जगदीशन को भी विकेटकीपर के रूप में टीम में जगह मिली है।

वनडे टीम की कमान ऋतुराज के हाथ

तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि देवदत्त पडिक्कल उपकप्तान होंगे। टीम में साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अर्शिन कुलकर्णी और नमन धीर को शामिल किया गया है।
टीम में हार्दिक पांड्या को भी शामिल किया गया है। विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र वनडे टीम का हिस्सा होंगे।

युवा खिलाड़ियों के लिए अहम अवसर
ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ यह घरेलू सीरीज युवा और उभरते खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा साबित करने का महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है। इंडिया ए के मुकाबले राष्ट्रीय टीम की दावेदारी पेश करने वाले खिलाड़ियों के प्रदर्शन को परखने के लिहाज से भी महत्वपूर्ण होते हैं।