जिम्बाब्वे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम घोषित, स्मृति मंधाना कप्तान

जिम्बाब्वे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम घोषित, स्मृति मंधाना कप्तान

India Women vs Zimbabwe Women: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के भारत दौरे के लिए भारतीय महिला टीमों का ऐलान कर दिया है। दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। टी20 सीरीज के तीनों मुकाबले रायपुर में, जबकि वनडे सीरीज के सभी मैच वडोदरा में होंगे।

बीसीसीआई के मानद सचिव देवजीत सैकिया की ओर से 6 अक्टूबर 2026 को जारी मीडिया एडवाइजरी में भारतीय महिला टीमों की घोषणा की गई।

स्मृति मंधाना दोनों प्रारूपों में कप्तान

भारतीय महिला टीम की कमान स्मृति मंधाना को सौंपी गई है। वह टी20 और वनडे दोनों सीरीज में टीम की कप्तानी करेंगी। टी20 टीम में शेफाली वर्मा उपकप्तान होंगी, जबकि वनडे टीम में दीप्ति शर्मा उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगी।

टी20 टीम

स्मृति मंधाना, शफाली वर्मा, निकी प्रसाद, हरमनप्रीत कौर, अनुष्का शर्मा, ऋचा घोष, जी कमालिनी, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिंतिमानी कलिता और मिन्नू मणि।

वनडे टीम में इन खिलाड़ियों को मिली जगह

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, तेजल हसबनिस, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया, वैष्णवी शर्मा, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे और रेणुका ठाकुर।

16 अक्टूबर से टी20 सीरीज

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर को शाम 7 बजे रायपुर में खेला जाएगा। दूसरा टी20 18 अक्टूबर और तीसरा टी20 20 अक्टूबर को होगा। तीनों मुकाबलों का समय शाम 7 बजे निर्धारित है।
इसके बाद वनडे सीरीज की शुरुआत 23 अक्टूबर से होगी। पहला वनडे दोपहर 2 बजे वडोदरा में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 25 अक्टूबर और तीसरा एवं अंतिम वनडे 28 अक्टूबर को होगा। तीनों वनडे मुकाबले वडोदरा में खेले जाएंगे और इनका निर्धारित समय दोपहर 2 बजे है।

सीरीज का पूरा कार्यक्रम

तारीख    

मैच    

समय    

स्थान

16 अक्टूबर    पहला टी20  शाम 7 बजे रायपुर
18 अक्टूबर     दूसरा टी20 शाम 7 बजे   रायपुर
20 अक्टूबर     तीसरा टी20 शाम 7 बजे रायपुर
23 अक्टूबर     पहला वनडे दोपहर 2 बजे   वडोदरा
25 अक्टूबर     दूसरा वनडे दोपहर 2 बजे   वडोदरा
28 अक्टूबर    तीसरा वनडे दोपहर 2 बजे वडोदरा