IPL 2026: एक ही दिन में तीन खिलाड़ियों के सिर सजी ऑरेंज कैप!

Date: 2026-04-26
news-banner

दिल्ली। धूम-धड़ाका क्रिकेट यानि आईपीएल रोमांचक दौर में पहुँच गया है। शनिवार को खेले गए डबल हेडर मुकाबलों में  कई रिकॉर्ड बने लेकिन सबसे इंटरेस्टिंग मूवमेंट ऑरेंज कैप की रही।

शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। दिन में खेले गए पहले मुकाबले में केएल राहुल ने धूम मचाया। राहुल ने 152 रन की पारी खेली और आईपीएल के इतिहास में 150 रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। इससे पहले दो खिलाड़ियों क्रिस गेल (175 रन) और ब्रैडन मैकुलम (158 रन) ने ये मुक़ाम हासिल किया था। अपनी डेढ़ सौ रन से ज्यादा की पारी के साथ ही ऑरेंज कैप राहुल के सिर आ गई थी। ये अलग बात रही की राहुल की टीम 264 रन बनाने के बावजूद मैच नहीं जीत पाई।

केएल राहुल ने ऑरेंज कैप की रेस में जबरदस्त वापसी की। वह पहले काफी पीछे थे, लेकिन पंजाब के खिलाफ 152 रन की विस्फोटक पारी खेलकर सीधे टॉप पर पहुंच गए। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 छक्के और 16 चौके जड़े। इस प्रदर्शन के बाद उनके कुल रन 357 हो गए और उन्होंने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया।

दिल्ली कैपिटल के रिकॉर्ड टोटल का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स इलेवन ने श्रेयस अय्यर की धांसू पारी से मैच आसानी से जीत लिया। टी20 क्रिकेट में बने सर्वाधिक स्कोर को पंजाब किंग्स ने प्रभसिमरन 76(26 गेंद), श्रेयस 71* (36 गेंद), प्रियांश आर्या 43 (17 गेंद), शशांक 19 (10 गेंद) और कॉनली 17(10 गेंद) की पारियों की बदौलत एक ओवर पहले ही जीत लिया।

शाम को खेले गए दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 229 रन का पीछा कर राजस्थान रॉयल्स को मात दी।

इस मैच में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार शतक जड़कर सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में 103 रन बनाए और टीम का स्कोर 228 तक पहुंचाया। उनकी इस पारी के दम पर कुछ समय के लिए ऑरेंज कैप उनके सिर भी सजी।

जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने जोरदार प्रदर्शन किया और टीम को जीत दिलाते हुए लगातार चौथी सफलता हासिल की।

इसी मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने भी शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 57 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। इस पारी के बाद वह ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे निकल गए। अब तक खेले गए 8 मैचों में उनके 380 रन हो चुके हैं, जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं। अब मुकाबला इस बात का है कि सबसे पहले 400 रन का आंकड़ा कौन पार करता है।

Leave Your Comments