Katrina Kaif Vicky Kaushal ने दिवाली पर किया बेटे विहान का फेस रिवील, क्यूटनेस ने जीता फैंस का दिल

Katrina Kaif Vicky Kaushal ने दिवाली पर किया बेटे विहान का फेस रिवील, क्यूटनेस ने जीता फैंस का दिल
हाइलाइट्स
  • कैटरीना-विक्की ने दिवाली पर दिखाई बेटे वियान की पहली झलक।
  • फैमिली फोटो में वियान की मुस्कान ने जीता फैंस का दिल।
  • बॉडी शेमिंग और ऑनलाइन ट्रोलिंग पर कैटरीना ने रखी अपनी बात।

बॉलीवुड के चर्चित कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिवाली के खास मौके पर अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। करीब एक साल बाद दोनों ने अपने बेटे विहान का चेहरा दुनिया के सामने पेश किया। कपल ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत फैमिली फोटो शेयर की, जिसमें नन्हें विहान की पहली झलक देखने को मिली। तस्वीर में विहान की प्यारी मुस्कान ने फैंस का ध्यान खींच लिया है। फोटो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Katrina-Vicky Son Vihaan: एक साल बाद हुआ बेटे का फेस रिवील

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने सितंबर में अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। इसके बाद 7 नवंबर 2025 को दोनों ने बेटे के जन्म का ऐलान किया। बेटे के जन्म के करीब दो महीने बाद 7 जनवरी को कपल ने उसका नाम भी बताया था। दोनों ने अपने बेटे का नाम विहान रखा।

अब बेटे के एक साल का होने के बाद दिवाली पर कैटरीना और विक्की ने उसकी पहली तस्वीर शेयर की है। इस फैमिली फोटो के जरिए कपल ने पहली बार विहान का चेहरा फैंस को दिखाया। तस्वीर पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई और लोग नन्हें विहान की तारीफ करने लगे।

सफेद कुर्ता-पायजामा और पीली जैकेट में दिखे विहान

कैटरीना और विक्की की शेयर की गई तस्वीर में पूरा परिवार पारंपरिक कपड़ों में नजर आ रहा है। कैटरीना पीले रंग के सूट में दिखाई दे रही हैं, जबकि विक्की कौशल ने सफेद कुर्ता-पायजामा पहना हुआ है।

वहीं, नन्हें विहान सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ पीली जैकेट में बेहद प्यारे लग रहे हैं। तस्वीर में उनकी खिलखिलाती मुस्कान ने फैंस का दिल जीत लिया। फोटो पर अनन्या पांडे, शीतल ठाकुर, शिबानी दांडेकर, मलाइका अरोड़ा और चित्रांगदा सिंह सहित कई सेलेब्स ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी।

कैटरीना और विक्की के प्रशंसक भी इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। कुछ फैंस विहान की शक्ल कैटरीना से मिलती-जुलती बता रहे हैं, तो कुछ उनकी तुलना विक्की के लुक्स से कर रहे हैं।

विहान की पहली झलक पर सोशल मीडिया यूजर्स ने लुटाया प्यार

विहान का चेहरा सामने आने के बाद कैटरीना और विक्की की यह फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। यूजर्स तस्वीर पर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। नन्हें विहान की क्यूटनेस और उनकी मुस्कान को लेकर फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं।

बॉडी शेमिंग पर ट्रोलर्स को जवाब दे चुकी हैं कैटरीना

पिछले दिनों कैटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल के साथ अंबानी परिवार के गणेशोत्सव में शामिल हुई थीं। इस कार्यक्रम के बाद सोशल मीडिया पर उनके बढ़े वजन को लेकर कुछ यूजर्स ने निशाना साधा था।

इसके बाद कैटरीना ने अपने ब्यूटी ब्रांड के एक इवेंट में ऑनलाइन ट्रोलिंग और बॉडी शेमिंग पर अपनी बात रखी थी। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से ट्रोल करने वालों को जवाब देते हुए कहा था कि ऑनलाइन होने वाली ट्रोलिंग को अपने सिद्धांतों और खुद की अहमियत पर हावी नहीं होने देना चाहिए।

कैटरीना ने कहा था, 'मुझे लगता है कि हमें इन सब बातों को लेकर सतर्क रहना चाहिए कि ऑनलाइन होने वाली ट्रोलिंग हमारे प्रिंसिपल्स और खुद की अहमियत को नुकसान न पहुंचाए। अगर आप ये कोशिश करती हैं कि आप सबकी उम्मीदों पर खरी उतर सकें तो आप अपनी अहमियत खो देंगी।'
कैटरीना-विक्की ने फैंस को दिया दिवाली का सबसे बड़ा तोहफा, 1 साल बाद की बेटे  की मुंह दिखाई, कुर्ता-पायजमा में दिखे नन्हें विहान - India TV Hindi